फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother sister suicide in shahjahanpur

आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर भाई-बहन ने दी जान

Wed, 28 May 2014 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर, सिंधौली
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर, सिंधौली Updated Wed, 28 May 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
brother sister suicide in shahjahanpur

यूपी में सिंधौली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात प्रेम-प्रसंग के चलते चचेरे भाई-बहन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक की उम्र 21 साल थी और दस साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


खुदकुशी करने वाली 20 वर्षीय युवती की रोजा क्षेत्र में नौ महीने पहले शादी हुई थी और वह एक सप्ताह पहले मायके आई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन

विदा कराने आया था युवती का पति

brother sister suicide in shahjahanpur

युवती के पिता कई साल से दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। युवती अपने पति के साथ 19 मई को मायके आई थी। कुछ दिन मायके में रुकने की इच्छा जाहिर करने पर पति उसे छोड़कर चला गया। पुलिस के अनुसार 26 मई की शाम पति उसे विदा कराने आया था।

इस दौरान युवती को भाई के साथ पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसको लेकर घर में कलह भी हुई थी। बताया जाता है कि इसके बाद भाई-बहन ने आत्महत्या करने की ठान ली।

रात में घर के सभी लोगों के सोने पर करीब ढाई बजे दोनों घर से निकल गए। जहरीला पदार्थ खाने के बाद दोनों अपने-अपने घर आ गए। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के कीटनाशक पीने का शक जाहिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed