फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother sister in love take poison

प्रेम संबंध में 'भाई-बहन' ने उठाया आत्मघाती कदम

Tue, 19 Nov 2013 08:14 AM IST
अमर उजाला, बिजनौर
अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 19 Nov 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
brother sister in love take poison

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के मंडावर में एक युवा जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया, जिसमें लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


दोनों में आपस में करीब की रिश्तेदारी थी और प्रेम संबंध थे। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मालिक ने बनाया नौकरानी का MMS ताकि...

थाना मंडावर के गांव मौहडिया में एक हफ्ते पहले एक ग्रामीण के घर कोतवाली देहात गांव के बाकपुर पमड़ावली निवासी उसकी भांजी आई थी।

रविवार शाम ग्रामीण के युवा पुत्र और उक्त युवती (युवक की फुफेरी बहन) ने एक साथ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों को उल्टियां लग गईं और हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


3 साल की बच्ची को जिंदा जलाया, 'मोहब्बत' बनी वजह

गंभीर हालत में दोनों को पहले पीएचसी किरतपुर और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया।

युवती की हालत बेहद नाजुक बन चुकी थी और उसने मेरठ ले जाए जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घर वाले शव को बाकपुर गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एरिया इंचार्ज महावीर सिंह के अनुसार सूचना पर वह गांव में गए थे और तहकीकात में युगल के जहर खाने की पुष्टि हुई, मगर किसी भी तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। उधर, युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।


मौहडिया में दोनों के बीच प्रेम संबंधों की चर्चा थी। करीब की रिश्तेदारी होने की वजह से किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन दोनों के जहर खाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ।

लड़की का रिश्ता उसके घर वालों ने मुजफ्फरनगर में तय कर दिया था और 20 दिसंबर को शादी होनी थी। तभी से वह परेशान चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed