फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother rapes a woman in agra and makes video

'भाई' ने रेप कर मोहल्ले में बांटा अश्लील वीडियो

Tue, 17 Mar 2015 02:01 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
brother rapes a woman in agra and makes video

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में रिश्ते के भाई ने विवाहिता के साथ न केवल दुराचार किया, बल्कि अश्लील क्लिपिंग बनाकर बस्ती में बांट दी। दिल्ली में उसके पति को क्लिपिंग भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया।

विज्ञापन


विवाहिता के घरवालों ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की। थाना शाहगंज में आरोपी युवक, विवाहिता के पति समेत पांच पर दुराचार और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शाहगंज निवासी शोभा (बदला नाम) की शादी दो साल पूर्व दिल्ली के युवक के साथ हुई थी। पति के उत्पीड़न से तंग आकर अक्टूबर 2014 में शोभा मायके आ गई।

रेप का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी

brother rapes a woman in agra and makes video

14 जनवरी को घर पास रहने वाले रिश्ते के चाचा की लड़की शोभा को अपने घर ले गई। यहां उसे मंगोड़ों में नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि इसके बाद चचेरे भाई ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। विरोध करने पर क्लिपिंग नेट पर डालकर बदनाम करने धमकी दी।

तीन दिन बाद शोभा ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इस पर घरवालों की आरोपी के घरवालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने क्लिपिंग बस्ती के कई लोगों को बांट दी।

शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने सपा नेता एवं अधिवक्ता मुनेंद्र जादौन को जानकारी दी। उनकी सलाह पर पीड़ित ने एसएसपी राजेश डी. मोदक से शिकायत की।

शर्मनाक: 15 माह की बच्ची को भी न छोड़ा

brother rapes a woman in agra and makes video

आगरा में ही एक पड़ोसी युवक ने 15 माह की अबोध बच्ची को अगवा करके दुराचार का प्रयास किया। एक दिन बाद बजरंग दल के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवक को पकड़ा।

एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी मजदूर की बच्ची गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसे दुष्कर्म के इरादे से पास के खाली प्लाट में उठा ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। तभी कुछ लोग उधर से गुजरे तो वह बच्ची को रोता छोड़ भाग निकला। कुछ ही देर में लोग जुट गए।

उनकी सूचना पर पुलिस तो आई पर कोई कार्रवाई नहीं की। घरवाले तब से बच्ची का इलाज एक निजी क्लीनिक में करा रहे थे। शुक्रवार को बजरंग दल के सुनील पाराशर, संजय मल्होत्रा, दिग्विजयनाथ तिवारी आदि पीड़िता के घर पहुंचे।

उन्होंने बच्ची की हालत देख घटना से एसपी सिटी समीर सौरभ को अवगत कराया। तब पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी युवक को हिरासत में लिया। एसओ एत्माद्दौला ने बताया कि मेडिकल में दुराचार के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed