पोर्न दिखाकर भाई ने किया बहन से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुरादाबाद में मझोला के एक गांव में भाई ने अपनी नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। वारदात के एक दिन पहले दूसरे ताऊ के बेटे ने बच्ची को अश्लील वीडियो भी दिखाई थी।
बेटी की तबीयत खराब हुई तब मां को घटना का पता लगा। इसके बाद हड़कंप मच गया। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
मनोहरपुर में रहने वाले फर्मकर्मी की बेटी की तबीयत शनिवार शाम खराब हुई थी। मां ने पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। बेटी ने बताया कि 18 तारीख को ताऊ के बेटे ने उसे कमरे में टीवी देखने के लिए बुलाया और फिर मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाई।
अगले दिन बच्ची ने दी मां को जानकारी, मुकदमा दर्ज
आरोप है कि उसने छेड़छाड़ भी की। इसके अगले दिन जब बच्ची छत पर कपड़े उठाने गई तो वहां पड़ोस में रहने वाले दूसरे ताऊ का बेटा मिला।
आरोप है कि उसने छत पर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर धमकी दी और किसी को घटना की जानकारी न देने के लिए कहा।
इसके बाद से तबीयत खराब होने लगी थी। 21 तारीख को हालत ज्यादा बिगड़ गई। पुलिस ने तहेरे भाई मोहित पुत्र मुन्नन के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट और आकाश पुत्र जगदीश के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
चचरे भाई ने 15 वर्षीय बहन को बनाया शिकार
इंस्पेक्टर मझोला ने बताया कि मोहित के पिता लखनऊ में कहीं नौकरी करते हैं। वारदात के बाद मोहित लखनऊ चला गया है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं एक अन्य घटना में एक चचरे भाई ने घर में अपनी 15 वर्षीय चचेरी बहन को अकेला पाकर उसने उसके साथ रेप किया और फरार हो गया। पीड़िता ने आपबीती अपने माता-पिता को बताई।
इसके बाद परिजनों के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद पीड़िता का मेडीकल कराकर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।