{"_id":"f6aa29941ec6146e822c6a425c40ade7","slug":"brother-raped-his-sister-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई या हैवान! बहन से कर रहा था रेप ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भाई या हैवान! बहन से कर रहा था रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 02:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क और आस-पड़ोस में गंदी निगाहें घूरती हैं, तो परिवार महिलाओं के लिए 'कवच' बनता है। लेकिन जब परिवार में ही गंदी निगाहों से सामना हो और वह शख्स दरिंदगी पर उतारू हो जाए, तो फिर महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी?
विज्ञापन
गुड़गांव में एक भाई की करतूत से रिश्ता शर्मसार हो गया है। 19 वर्षीय भाई अपनी 15 साल की बहन से कई महीने से रेप कर रहा था। वह दो माह से गर्भवती है।
टीओआई के अनुसार, आखिरकार बहन बुधवार को अपने भाई की करतूतों से आजिज आकर पटौदी थाने पहुंच गई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद लड़की को नारी-निकेतन भेज दिया गया। उसने बताया कि वह मूल रुप से नेपाल की रहने वाली है।
वह अपने परिवार के साथ पटौदी के पास एक गांव में रहती है। उनके परिवार के अधिकतर सदस्य घरों में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन