फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother killed after teenage girl gangraped in unnao district

तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप, बचाने गए भाई का कत्ल

Wed, 06 Nov 2013 11:35 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 06 Nov 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
brother killed after teenage girl gangraped in unnao district

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में तीन युवकों ने एक किशोरी से गैंगरेप किया। जब परिजनों ने उन युवकों को पकड़ने के लिए पीछा किया तो उन लोगों ने लड़की के भाई की हत्या कर दी।

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खेत में गैंगरेप
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम शौच के लिए गई सविता (परिवर्तित नाम) को महेंद्र, नंद किशोर और अवधेश कनपटी पर तमंचा लगाकर धान के खेत में खींच ले गए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी के काफी देर तक घर न पहुंचने पर उसके माता-पिता, भाई रंजीत (17) और चचेरा भाई रामकिशोर खोजने निकले। खेत से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी-डंडों से हमला
परिजन पीछा करते हुए आरोपियों के घर पहुंचे तो तीनों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। माता-पिता और दोनों भाई घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल रंजीत को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीनो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने महेंद्र और नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। अवधेश फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed