फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother in law raped woman for dowry

दहेज के लिए जेठ करता रहा दुष्कर्म, पति ने दिया पहरा

Sat, 02 Nov 2013 11:30 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Nov 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
brother in law raped woman for dowry

फरीदाबाद की एक महिला ने अपने जेठ पर कई बार दुष्कर्म और अन्य ससुरालियों पर इसकी साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सेक्टर-23 निवासी महिला ने थाना मुजेसर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सेक्टर-23 की संजय कालोनी निवासी रवि वर्मा को वह करीब दो साल से जानती है।

रवि ने उसे बहला-फुसलाकर आठ जुलाई 2013 को मंदिर में उसके साथ शादी की और इसे कोर्ट में रजिस्टर्ड कराया। कुछ दिन बाद वह अपने कमरे में थी तो अविवाहित जेठ अरुण वर्मा ने उससे दुराचार किया।

महिला का आरोप है कि उसका पति रवि, सास मानसी और ससुर किशन वर्मा उसके कमरे का दरवाजा बंद करके खड़े थे। उन्होंने अरुण की हरकत का समर्थन भी किया।

महिला के मुताबिक, पिता से पांच लाख रुपये लाने की मांग को लेकर उसे कमरे में बंद रखा जाता है। आरोप है कि अरुण ने उसके साथ कई बार दुराचार किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


गत सात अक्तूबर को महिला घर से निकल भागी और सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में जाकर शरण ली। 12 अक्तूबर तक वह आश्रम में रही। बाद में मायके वाले उसे घर ले गए। महिला का कहना है कि ससुरालिए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed