भाभी ने लगाए ऐसे आरोप कि देवर ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय हरमीत सिंह पुत्र जीता सिंह सिरसा में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था।
वह रोजाना रेलगाड़ी से सिरसा आता और शाम को गांव लौटता था। हरमीत सिंह के पिता ने बताया कि बुधवार शाम घर पहुंचने पर हरमीत सिंह की भाभी ने उससे उसका मोबाइल मांगा।
हरमीत ने भाभी से सुबह मोबाइल लेने की बात कही। इसके बाद भाभी उसके साथ झगड़ा करने लगी।
कुछ देर बाद भाभी ने 100 नंबर डायल करके पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि उसका देवर उससे दुराचार की कोशिश कर रहा है।
साफे का फंदा बनाकर खुद को लगा ली फांसी
कुछ देर कालांवाली पुलिस घर पहुंची तो हरमीत पुलिस के डर से कमरे में छुप गया और उसका पिता जीत सिंह घर से बाहर चला गया।
पुलिस ने पीड़िता के महिला अधिवक्ता के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पीछे से हरमीत सिंह ने कमरे में साफे का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली।
काफी देर तक जब हरमीत कमरे से बाहर नहीं आया तो ग्रामीणों ने उसके कमरे की दीवार से तीन-चार ईंटें उखाड़ी और कमरे के अंदर टार्च की रोशनी से देखा तो हरमीत फंदे पर झूलता हुआ मिला।
सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया।
आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
हरियाणा के सिरसा में एक भाभी ने देवर पर दुराचार की कोशिश का आरोप लगाकर घर में पुलिस बुला ली तो युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और मृतक के खिलाफ दुराचार के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।