फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother cuts sister's throat because she wanted to marry with her lover

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, भाई ने रेता गला

Mon, 22 Jun 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 22 Jun 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
brother cuts sister's throat because she wanted to marry with her lover

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती की हत्या उसके भाई और परिवार के अन्य लोगों ने ही की थी। उसकी लाश जौनपुर के बाबूगंज गांव में खेत में मिली थी।

विज्ञापन


हत्या के आरोप में पुलिस ने युवती पूजा के दो भाइयों, मां, पिता, दो बहनों समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती के प्रेमी को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस कर वारदात का खुलासा किया। एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि जिले की सीमा से सटे प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी पूजा (19) की लाश 12 जून की सुबह जौनपुर के सुजानगंज थानाक्षेत्र के बाबूगंज गांव में खेत में पाई गई थी। उसका गला रेता गया था, लेकिन मौके पर खून नहीं गिरा था। इससे लगता था कि हत्या कहीं और की गई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी पूजा

brother cuts sister's throat because she wanted to marry with her lover

जांच में पता चला कि पूजा अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग कहीं और शादी करना चाहते थे। पूजा का प्रेमी अरविंद गौतम निवासी सरायखुस थाना मछलीशहर उसके दूर के रिश्ते में था।

घटना वाली शाम वह पूजा से मिलने गांव गया था। उसने फोन कर पूजा को घर के पीछे बुलाया और शादी करने का दबाव बनाया। शादी न करने पर उसने आत्महत्या की धमकी दी थी।

पूजा घर गई और घरवालों पर प्रेमी के साथ शादी कराने का दबाव बनाया। इससे परिवार के लोग नाराज हो गए। भाई संजय ने कहा कि इस बारे में हम कहीं और चलकर बात करेंगे। इसके बाद परिवार के सदस्य पूजा को लेकर भगवानदासपुर गांव के टीले के पास गए। वहां भाई संजय ने हंसिया से गला रेतकर पूजा की हत्या कर दी।

मां-बाप ने भी आरोपी भाई का दिया था साथ

brother cuts sister's throat because she wanted to marry with her lover

पूजा के पिता नन्हे लाल, दूसरे भाई विजय प्रताप, मां शकुंतला देवी, बहन गीता देवी और नीलम ने उसका सहयोग किया। लाश को घर से दो सौ मीटर दूर बाबूगंज गांव में फेंक दिया।

लाश मिलने पर भाई संजय ने ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का मानना है कि पूजा के प्रेमी को परिवार वालों ने कई बार मना किया था, फिर भी उसने शादी का दबाव बनाया।

इस कारण उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो भाइयों संजय और विजय प्रताप, पिता नन्हे लाल, मां शकुंतला देवी, बहन गीता देवी और नीलम और प्रेमी अरविंद गौतम को उनके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed