फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother and sisters killed uncle by axe

भाई-बहनों ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटा

Tue, 13 Jan 2015 12:31 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
brother and sisters killed uncle by axe

सिद्धार्थनगर में लकड़ी काटने के विवाद में मारपीट के बाद भाई और दो बहनों ने चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बचाव में आईं चाची भी जख्मी हो गईं। घटना शनिवार देर शाम ढेबरुआ क्षेत्र के रेहरा खुर्द गांव की है।

विज्ञापन


यहां के गौरीशंकर (62 वर्ष) और रामउजागिर सगे भाई थे। दोनों के बीच कई साल से बगीचे के पेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम करीब छह बजे गौरीशंकर अपनी पत्नी ज्ञानमती (58 वर्ष) के साथ बगीचे में घूमने गए थे। इसी बीच रामउजागिर की दो बेटियां नंदिनी और फोटो बगीचे में लकड़ी काटने पहुंचीं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों को लकड़ी काटता देख गौरीशंकर ने मना करते हुए पिटाई कर दी।

जानकारी मिलते ही उठा ली कुल्हाड़ी

brother and sisters killed uncle by axe

इसकी जानकारी जैसे ही भाई चंद्रशेखर को हुई तो वह कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। उसने गौरीशंकर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव में ज्ञानमती दोनों बहनों और भाई से भिड़ गईं। इन लोगों ने ज्ञानमती की भी पिटाई कर दी। इस घटना में गौरीशंकर और ज्ञानमती गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चंद्रशेखर को भी चोटें आईं।

आसपास के लोगों ने घायलों को इटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां गौरीशंकर की देर रात करीब 10 बजे मौत हो गई।

एसओ ढेबरुआ अनूप शुक्ला का कहना है कि गौरीशंकर के छोटे बेटे की तहरीर पर दोनों बहनों और भाई पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। भाई का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। बहनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed