सऊदी अरब: 74 साल के बुजुर्ग को दी गई 350 कोड़े मारने की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में एक ब्रिटिश नागरिक को 350 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। 74 साल के बुजुर्ग को यह सजा उसकी कार में शराब की कुछ बोतलें मिलने पर सुनाई गई है।
आरोपी बुजुर्ग कार्ल एंड्री को अगस्त में यहां के जेद्दाह शहर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी बुजुर्ग पर अपनी कार में अवैध तरीके से शराब रखने का आरोप था।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जिस लाल सागर जेल में है वहां अपराधियों की भीड़ उसे से प्रताड़ित करती है। लेकिन बुजुर्ग अब 350 कोड़े मारने की सजा से उनके परिजन बेहद चिंतित हैं क्योंकि उन्हें लगता है 350 कोडो़ं की मार खाने के बाद कार्ल एंड्री जीवित नहीं बचेगें।
कैंसर के मरीज हैं 74 साल के एंड्री
कार्ल एंड्री के परिवार में तीन बच्चे हैं जो क्रमशः 46, 45 और 33 साल हैं। एंड्री के बेटों ने कहा है कि उन्हें चिंता है कि 350 कोड़ों की सजा के बाद उनके पिता जीवित नहीं बचेंगे क्योंकि वह पहले से ही कैंसर के मरीज हैं।
उन्होंने कहा है कि अब वे ब्रिटेन सरकार से मामले पर हस्तक्षेप कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं जिससे कि एंड्री को सऊदी अरब से वापस लाया जा सके।
यह भी बताया जा रहा है कि एंड्री के बेटे सिमॉन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून से बातकर मदद करने की गुजारिश की है। सिमॉन ने कैमरून से कहा है कि सऊदी सरकार मामले पर सिर्फ कैमरून की ही बात मान सकती है।