फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   British pensioner sentenced to 350 lashes in Saudi Arabia

सऊदी अरब: 74 साल के बुजुर्ग को दी गई 350 कोड़े मारने की सजा

Tue, 13 Oct 2015 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Oct 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
British pensioner sentenced to 350 lashes in Saudi Arabia

सऊदी अरब में एक ब्रिटिश नागरिक को 350 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। 74 साल के बुजुर्ग को यह सजा उसकी कार में शराब की कुछ बोतलें मिलने पर सुनाई गई है।

विज्ञापन


आरोपी बुजुर्ग कार्ल एंड्री को अगस्त में यहां के जेद्दाह शहर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी बुजुर्ग पर अपनी कार में अवैध तरीके से शराब रखने का आरोप था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जिस लाल सागर जेल में है वहां अपराधियों की भीड़ उसे से प्रताड़ित करती है। लेकिन बुजुर्ग अब 350 कोड़े मारने की सजा से उनके परिजन बेहद चिंतित हैं क्योंकि उन्हें लगता है 350 कोडो़ं की मार खाने के बाद कार्ल एंड्री जीवित नहीं बचेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर के मरीज हैं 74 साल के एंड्री

British pensioner sentenced to 350 lashes in Saudi Arabia

कार्ल एंड्री के परिवार में तीन बच्चे हैं जो क्रमशः 46, 45 और 33 साल हैं। एंड्री के बेटों ने कहा है कि उन्हें चिंता है कि 350 कोड़ों की सजा के बाद उनके पिता जीवित नहीं बचेंगे क्योंकि वह पहले से ही कैंसर के मरीज हैं।

उन्होंने कहा है‌ कि अब वे ब्रिटेन सरकार से मामले पर हस्तक्षेप कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं जिससे कि एंड्री को सऊदी अरब से वापस लाया जा सके।

यह भी बताया जा रहा है कि एंड्री के बेटे सिमॉन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून से बातकर मदद करने की गुजारिश की है। सिमॉन ने कैमरून से कहा है कि सऊदी सरकार मामले पर सिर्फ कैमरून की ही बात मान सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed