{"_id":"1eadd56073d7101ea2289938a19fdfe3","slug":"british-painter-found-dead-in-a-lodge","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से किताब लिखने आया था, जिंदा नहीं लौटा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
इंग्लैंड से किताब लिखने आया था, जिंदा नहीं लौटा
अमर उजाला, इंदौर
Updated Tue, 05 Nov 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक छोटे से लॉज से ब्रिटिश निवासी हैरी जॉन होलक्राफ्ट का शव मिला है।
बर्मिंघम निवासी 62 वर्षीय जॉन पेशे से पेंटर था और एक किताब लिखने के लिए यहां के महेश्वर आया था। पिछले कुछ दिनों से वह नर्मदा नदी के किनारे एक लॉज में रह रहा था। महेश्वर थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।
लॉज प्रबंधकों के मुताबिक, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे लॉज कर्मचारियों ने जोन को सीढ़ियों में गिरा पाया। उसे उठाकर कमरे में ले गए और डॉक्टर को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जॉन 30 अक्तूबर को महेश्वर के इस लॉज में आया था। रविवार रात उसका शव सीढ़ियों के नीचे पड़ा मिला। हालात को देखकर लगता है कि उसकी मौत फिसलकर गिरने और अंदरूनी चोट की वजह से हुई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। ब्रिटिश उच्चायोग के जरिए जॉन के परिवार को इसकी सूचना भेज दी गई है।