फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   britain police investigates sex candals over decades

सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़, नामी हस्तियां बेनकाब!

Mon, 06 Apr 2015 03:12 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
britain police investigates sex candals over decades

बाल उत्पीड़न को लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस के प्रयासों का नतीजा है कि दशकों से चले आ रहे बाल उत्पीड़न को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड का है। डेली मेल की ओर से की गई पड़ताल में कई महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आए हैं। पता चला है कि स्कूल, घर और चर्च में 1950 के बाद से अब तक सामने आए स्कैंडल्स में 60 बड़े मामलों की जांच अभी भी पुलिस के पास है।
विज्ञापन


इन मामलों में करीब 2100 पीड़ित सामने आ चुके हैं। ये पीड़ित जिमी शैविले स्कैंडल का भंडाफोड़ होने का बाद पुलिस के पास पहुंचे हैं। इन लोगों ने खुलासा किया कि ये राजनेताओं और दूसरे हाईप्रोफाइल लोगों की हवस, और गंदी नजर का शिकार बने। हैरानी का बात ये कि इनमें से 1200 पीड़ित एक ही संस्थान से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल लोग और सेक्स स्कैंडल

britain police investigates sex candals over decades

डेली मेल के अनुसार, पुलिस फोर्स फंड की कमी होने के बावजूद मुश्किलों से जूझते हुए इन मामलों का पर्दाफाश करने और सबूत जुटाने में लगी है। एक समस्या यह भी है कि घटनाएं काफी पुरानी होने के चलते सबूत जुटाना भी कठिन हो रहा है। इन मामलों की सुनवाई अगले हफ्ते शुरू होने की उम्मीद है।

चीफ कांस्टेबल सिमॉन बैले ने कहा, ''हाल ही के वर्षों में जितने भी मामले सामने आए हमने सबकी पड़ताल की और आरोपियों को खोजने की कोशिश की। जांच के दौरान कई पीड़ित सामने आए और मामले खुलते गए। हम बड़े स्केल में जांच कर रहे हैं, हालांकि आर्थिक समस्या सामने आ रही है लेकिन फिर भी पुलिस अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करेगी।''

सिमॉन ने यह भी बताया कि ज्यादातर मामलों में उत्पीड़न करने वाले आरोपी परिवार वाले ही निकाले। हालांकि कई मामलों में नामी हस्तियां भी शामिल हैं। इन मामलों की जांच के लिए इंग्लैंड और वेल्स की 43 में से 23 पुलिस फोर्स लगी हैं। साथ ही एफबीआई, नेशनल क्राइम एजेंसी भी इसके लिए काम कर रही है।

फिलहाल 63 मामलों की जांच अभी भी जारी है जिनमें 2100 पीड़ित सामने आए हैं और करीब 133 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

ये सेक्स स्कैंडल लगातार चर्चा में रहे

britain police investigates sex candals over decades

1- डिटेंशन सेंटर: ऑपरेशन सीब्रूक
डरहम पुलिस की ओर से की गई सबसे बड़ी तहकीकात में 1000 लोगों के शारीरिक और यौन उत्पीड़न का खुलासा हुआ। यूथ डिटेंशन सेंटर में 1970 से 1980 के बीच बड़ी संख्या में युवा इस स्कैंडल का शिकार हुए। इसमें दो पूर्व गार्ड दोषी पाए गए और उन्हें जेल की सजा हुई। एक शख्स ने जांच के दौरान बताया कि जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाए लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।

2- स्कूल: ऑपरेशन ट्वीड
अपंग और लाचार बच्चों के लिए चलाए जा रहे एक स्कूल में भी यौन उत्पीड़न का खुलासा हुआ। केंडल के पास बने इस स्कूल में रहने वाले बच्चों ने बताया कि 1970-1990 के बीच वहां उनका शोषण हुआ। मामला सामने आने के बाद एक पूर्व शिक्षक ने आरोपों से इनकार करते हुए आत्महत्या भी कर ली थी। यहां कम से कम 20 पीड़ित सामने आए। उन्होंने खुलासा किया कि स्कूल में बच्चों के कपड़े उतरवा दिए जाते थे और फिर उनके साथ अश्लील हरकतें होती थीं।

जब चर्च में हुआ सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़

britain police investigates sex candals over decades

3- ऑपरेशन डनहिल एंड ऑपरेशन पेरी
इंग्लैंड की एक बड़े चर्च में भी सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़ हुआ है। यह स्कैंडल 1970-1980 के बीच हुआ। इसका एक स्कूल के स्कैंडल से भी कनेक्शन था। इस मामले में पूर्व बिशप लेबेस पीटर बॉल को आरोपी बनाया गया है, जिनके खिलाफ इस साल कोर्ट में केस चलेगा। इस मामले में करीब 20 पीड़ित सामने आए।

4- वेस्टमिंस्टर: ऑपरेशन मिडलैंड
वेस्टमिंस्टर में नेताओं के आवास वाले इलाके में तीन लड़कों की हत्या का मामला भी काफी चर्चा में रहा और इसे गंभीर यौन उत्पीड़न माना गया। यह एक ऑर्गेनाइज्ड क्राइम गैंग का हिस्सा था। इस मामले में होम सेक्रेटरी लिऑन ब्रिटन, पूर्व सांसद हार्वे पॉक्टर और पूर्व सेना प्रमुख लॉर्ड ब्रॉमाल का नाम सामने आया। लिऑन की जनवरी में मौत हो गई है।

निक नाम के एक शख्स ने बताया कि उस 9 साल तक हाईप्रोफाइल पार्टियों में ले जाया गया जहां नामी हस्तियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने अपनी आंखों से देखा कि पूर्व सांसद ने 12 साल के एक लड़के की हत्या की।

नामी हस्तियों का सेक्स स्कैंडल कनेक्शन

britain police investigates sex candals over decades
5- सेलेब्रिटी: ऑपरेशन यॉट्री
जिमी शैविले सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश होने के बाद कई बड़ी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे। इस मामले में रॉल्फ हैरिस और मैक्स क्लिफफोर्ड को जेल हुई जबकि बाकी लोगों को आरोप मुक्त कर दिया गया। हालांकि इस मामले में अभी भी जांच चल रही है। सर क्लिफ रिचर्ड से जुड़े एक मामले को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है, जिसमें एक शख्स ने आरोप लगाया है कि एक रैली के दौरान पॉप स्टार ने उसका यौन उत्पीड़न किया। अब तक तीन लोगों ने पॉप स्टार पर आरोर लगाए हैं।

6- चिल्ड्रेन होम: ऑपरेशन डेब्रेक एंड ऑपरेशन सेरेस
नॉटिंघमशायर और बेर्वीशायर में 1950 से 1980 के बीच रहे 189 पूर्व निवासियों ने आरोप लगाया कि उनका यौन उत्पीड़न हुआ है। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल वर्कर एंडी लॉगिंस (56) पर रेप, उत्पीड़न और चोट पहुंचाने का आरोप है।

अवार्ड जीत चुकी अभिनेत्री सामंथा मॉर्टन ने आरोप लगाया था कि रेड टाइल्स बिल्डिंग में दो लोगों ने उसका शोषण किया।

बता दें कि इनके अलावा 50 से ज्यादा स्कैंडल अभी भी पुलिस जांच का हिस्सा हैं। इनमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ज्यादातर मामले स्कूलों में ही सामने आएं जहां छात्रों को शिकार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed