फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   britain-ex-pm-daughter-despoilment

पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी पर तानी बंदूक, लूटने का प्रयास

Thu, 19 Sep 2013 05:23 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Sep 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
britain-ex-pm-daughter-despoilment

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की बेटी के साथ लंदन में दो बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया।

विज्ञापन


लंदन की सेंट्रल स्ट्रीट पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर कैथरीन अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ कहीं जा रही थीं। तभी दो लुटेरों ने उनको और उनके ब्वॉय फ्रेंड को घेर लिया।


लुटेरों ने पूर्व पीएम की बेटी पर बंदूक तानकर पैसे और ज्वैलरी मांगी। लुटेरे कैथरीन और उनके ब्वॉयफ्रेंड से सामान लूट पाते वो उससे पहले ही भाग खड़े हुए।

पीएम की बेटी और उनके ब्वॉयफ्रेंड दोनों ही सुरक्षित हैं। उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस ने इस वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना मैरलीबोन के नजदीक आइवर प्लेस पर घटी। इसमें दो बंदूकधारी शामिल थे।

स्कॉटलैंड यार्ड के मुताबिक मैरलीबोन इलाके में दो वारदातें हुईं हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों वारदातों में वहीं अज्ञात बंदूकधारी बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन


अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed