फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bride to be gets nine year jail on murder charge

ससुराल से पहले जेल पहुंच गई 'दुल्हन'

Thu, 12 Mar 2015 12:06 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
bride to be gets nine year jail on murder charge

शादी के बाद ससुराल जाने के बजाय एक युवती जेल पहुंच गई। उसे एक युवक की हत्या का दोषी ठहराया गया है। हत्या के बाद उसने खुद को सजा से बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 9 साल जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के ब्लैकबर्न, लेनार्कशायर का है। शादी की तैयारियों में जुटी आरोपी रेबेका टूटले ने 18 वर्षीय एश्ले माडॉक्रॉफ्ट पर चाकू से हमला किया था। हमले के पीछे वजह यह थी कि वह बिना बुलाए उसके घर पहुंच गया था।
विज्ञापन


हमले के बाद पीड़ित को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन 45 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई।

20 वर्षीय आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद पर भी चाकू से वार किया और अपने हाथों पर चाकू मारने के निशान बना लिए।

पुलिस के सामने दी भद्दी गालियां

bride to be gets nine year jail on murder charge

डेली मेल के अनुसार, आरोपी रेबेक्का ने खुद को कानूनी तौर पर निर्दोष साबित करने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार उसे हत्या का दोषी ठहराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल 4 सितंबर को आरोपी के घर पुलिस बुलाई गई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि एश्ले उसे काफी परेशान कर रहा था। वह अक्सर उसका पीछा करता था और उसने उसका रेप करने की भी कोशिश की थी।

उसने पुलिस के सामने युवक को गालियां दी और कहा कि वह उस पर चाकू से हमला कर रहा था, जिसके बाद उसने चाकू छीन लिया और उस पर वार कर दिया। उसने कहा कि आत्मरक्षा में उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। उसने अपनी सफाई में कहा कि अगर वह उसे नहीं मारती तो वह उसकी हत्या कर देता। उसने आरोप लगाया कि एश्ले उसके घर में चुपके से घुस आया था।

'हैलो, पुलिस! वह मुझे मार डालेगा'

bride to be gets nine year jail on murder charge

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी अपने होने वाले पति मैथ्यू मॉरन और उसके दो दोस्तों के साथ उस घर में रहती थी। उस घटना को अंजाम देने से पहले उसने अपनी एक दोस्त को मैसेज भेजकर यह बताया था कि अब ऐसा कानून आ गया है, जिसमें किसी की हत्या के बाद भी जेल नहीं होगी।

उसने इमरजेंसी नंबर 999 पर फोन करके ऑपरेटर से कहा कि एश्ले के पास एक खतरनाक कुत्ता भी है। वह उसकी जान लेना चाहता है। जब पुलिस पुलिस उसके घर पहुंची तो उसने चाकू का निशान दिखाते हुए कहा कि उसने चाकू छीन कर आत्मरक्षा में उस पर हमला किया।

हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया आरोपी ने झूठी कहानी सुनाई है। एश्ले के पास कोई चाकू नहीं था और न ही उसने उस पर हमला किया।

ब्रिटेन के क्राइम और कोर्ट एक्ट 2013 के तहत यह पहला केस था। इस कानून में यह प्रावधान है कि संकट की घड़ी में यदि किसी के हाथों किसी की हत्या होती है तो वह निर्दोष माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed