फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bride Raped on wedding night in hotel

शादी की पहली रात, होटल में दुल्हन से रेप

Wed, 11 Feb 2015 11:29 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
Bride Raped on wedding night in hotel

शादी की रात बलात्कार का शिकार हुई एक महिला ने अपने पति की हरकत का खुलासा करते हुए कहा कि उनसे उसकी जिंदगी तबाह कर दी है।

विज्ञापन


मामला स्कॉटलैंड का है। पीड़िता क्लैरे ब्रेडली (38) ने कहा कि छह साल पहले जब पैट्रिक चिंस्काई (47) से उसकी शादी हुई तो वह सोच रही थी कि उसे सपनों का राजकुमार मिला है, लेकिन यह सपना बहुत जल्द टूच गया।

सुहागरात को ही उसका पति एक जानवर की तरह उस पर टूट पड़ा और उसका बलात्कार किया। गुरुवार को उसे कोर्ट ने उसके किए की सजा सुनाई और वह ताउम्र जेल में रहेगा। आरोपी को सजा मिलने के बाद ब्रेडली ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वह जेल में ही मर जाएगा। यही उसके लिए अच्छा होगा।

विज्ञापन

रेप किया और फिर की पिटाई

Bride Raped on wedding night in hotel

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पैट्रिक ने अपनी पत्नी के अलावा चार अन्य महिलाओं को साथ भी बलात्कार किया था। उसने कई महिलाओं के साथ चाकू की नोंक पर यौन उत्पीड़न किया।

ब्रेडली ने कहा कि उसका पति एक दानव था और वह औरतों को सिर्फ सताना जानता था। उस पर अदालत में सुनवाई के दौरान 12 आरोप साबित हुए, जिनमें रेप, किडनैपिंग और गंभीर प्रताणना के मामले भी शामिल हैं। उसने कुल 7 महिलाओं को शिकार बनाया।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि आरोपी ने दिसंबर 1990 से 1993 के बीच एक महिला से कई बार बलात्कार किया। उसने उसके साथ न सिर्फ रेप किया बल्कि उसके मारा-पीटा भी और उसके चेहरे पर काटा। उसने उसके गले में चाकू से वार भी किया। एक बार वह उसकी चलती कार के सामने कूद गया और उसकी विंड स्क्रीन पर घूंसे मारकर उसे तोड़ दिया।

नाजुक अंगों में दांतों से काटा, बैट से पीटा

Bride Raped on wedding night in hotel

वर्ष 1993 से 1995 के बीच उसने दूसरी महिला को निशाना बनाया और उसके साथ भी हैवानियत की। उसने उसे पीटा और कई अंगों पर दांतों से काटा। उसने उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया और उसके नाजुक अंगों को सरौते से काटने की कोशिश की।

आरोपी ने उसके साथ लगातार ज्यादती की और उसे गर्भपात कराने को मजबूर किया। एक बार कार में सफर के दौरान अचानक वह भड़क गया और उसे कार से बाहर खींचकर वहीं खेत में उसके साथ बलात्कार किया।

उसने उसे बेसबाल बैट से पीटा और सिगरेट से शरीर के कई अंगों को जलाया। उसने उसे व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। उसके खौफ के चलते पीड़िता ने किसी से कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन

कपड़े फाड़ दिए, मुंह में घुसाया कुल्हाड़ा

Bride Raped on wedding night in hotel

वर्ष 1996 से 1997 के बीच उसने एक अन्य महिला के साथ बलात्कार किया। एक घटना के दौरान उसने उसके कपड़े फाड़ डाले। उसने उसके साथ भी दूसरी महिलाओं जैसी दरिंदगी की।

1997 से 2000 के बीच उसने दूसरी महिला पर हमला किया। आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके गले में कुल्हाड़ा डालने की कोशिश की। इसके बाद उसने क्लैरे ब्रेडली को निशाना बनाया।

उसने ब्रेडली को अपनी ओर आकर्षित किया और उस पर डोरे डालने शुरू कर दिए, लेकिन शादी के बाद यह सब बदल गया और सुहागरात को ही वह हैवान बन गया। उसके उसके साथ बलात्कार किया और उसे बुरी तरह पीटा भी। आरोपी के सोते ही पीड़िता ब्रेडली वहां से भाग निकली और अपनी जान बचाई।

कमरे में घुसा और बिस्तर पर पटक दिया

Bride Raped on wedding night in hotel

उसने बताया कि सुहागरात के लिए आरोपी ने एक होटल बुक किया जोकि उसके लिए एक बुरे सपने की तरह था। होटल के कमरे में घुसते ही वह उस पर चिल्लाने लगा और उसे पीटने लगा। उसने उसे उठाकर बिस्तर पर पटक दिया।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान होटल के दूसरे कमरों में रुके हुए लोग वहां आसपास आते जाते रहे। आरोपी के सोते ही वह होटल से भाग निकली और अपने फ्लैट में गई जहां उसकी मां रह रही थी।

शादी के एक साल बाद उनका तलाक हो गया। उस एक साल में वह रोज रात को शराब पीकर उसके साथ ज्यादती करता था। उसकी इन हरकतों से परेशान होकर वह अपने दोस्त के घर जाकर छुप गई।

पढ़िए, कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Bride Raped on wedding night in hotel

इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ केस कर दिया। कोर्ट में उससे सामना न हो इसलिए उसने स्क्रीन की मांग की। उसने कहा कि उसका पति उस पर शासन करना चाहता था। उसने उसे बहुत चोट पहुंचाई है।

फिलहाल वह काफी राहत महसूस कर रही है और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की सोच रही है। उसने कहा कि मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगी। उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है।

उसे सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि उसने करीब 23 साल तक लगातार शारिरिक और यौन उत्पीड़न की वारदातों को अंजाम दिया है। वह समाज के लिए खतरा है और उसकी असली जगह जेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed