यूपी: निकाह से ठीक पहले जेल पहुंचा दुष्कर्मी दूल्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने आबरू लूटने वाले युवक को शौहर के रूप में स्वीकार नहीं किया बल्कि मंगलवार को निकाह के ऐन वक्त पहले पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार करा दिया।
फरवरी में दुष्कर्म की घटना के बाद हुई पंचायत में जब आरोपी ने निकाह से इंकार किया युवती से निकाह करने से इंकार कर दिया था। हालांकि बाद में आरोपी का पीड़िता से निकाह तय हुआ था।
यह मामला जंसा क्षेत्र के एक गांव की है। इलाके के एक गांव की युवती के साथ उसी के गांव के एक युवक ने 21 फरवरी को दुष्कर्म किया। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। मामला उजागर होने के बाद सुलह-समझौते के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। युवती के परिवार वालों आरोपी पक्ष पर पीड़िता से आरोपी का निकाह कराने के लिए दबाव बनाया था।
ऐसे तय हुई थी दोनों की शादी
घंटों चली पंचायत में बात नहीं बनी। इसके बाद फिर पंचायत हुई जिसमें आरोपी पीड़िता से निकाह करने के लिए तैयार नहीं हुआ। समझौता नहीं होने पर युवती ने 25 फरवरी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसको लेकर परेशान आरोपी पक्ष के लोगों ने नए सिरे से सुलह समझौते का प्रयास किया।
दोनों पक्षों के बीच दूसरी बार हुई पंचायत में आरोपी और पीड़िता का निकाह तय हो गया। निर्धारित तिथि के अनुसार मंगलवार को निकाह होना था। निकाह की सारी तैयारियां हो गई थीं, सिर्फ निकाह की औपचारिकता बाकी थी।
उधर, आरोपी को सबक सिखाने की बात ठान लेने वाली युवती ने निकाह के ऐन वक्त पहले एक पुलिस अफसर को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इस घटना की क्षेत्र में चर्चा है।