फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bridal commits suicide in meerut

डोली की जगह उठा जनाजा, अफशां ने लगाई आग

Tue, 04 Feb 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Feb 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
bridal commits suicide in meerut

15 फरवरी को शादी होने वाली थी। घर में शादी का माहौल था। तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं कि इसी बीच दुल्हन के कमरे से धुआं निकलने लगा। परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो युवती आग का गोला बनी थी। चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


लोग जब तक दरवाजा तोड़कर युवती को बचाने को प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की है।

जिसने देखा मंजर, वह कांप उठा

bridal commits suicide in meerut

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में मोमिन अहमद रहते हैं। वह मूल रूप से चेन्नई के हैं। वह यहां दस साल से रह रहे हैं। उनकी इकलौती बेटी अफशां (22) की 15 फरवरी को शादी होनी थी।

वो सोमवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित अपनी दुकान पर थे। मां शादी की खरीदारी करने गई थीं। घर पर चचेरी बहन ही थी। दोपहर के समय अफशां ऊपरी मंजिल वाले कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली।

कमरे से धुआं निकलता देखकर चचेरी बहन ने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने आकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक अफशां की मौत हो चुकी थी। जिसने भी वह मंजर देखा, कांप उठा।

कुछ दिन पहले ही गई थी गाड़ी पसंद करने

bridal commits suicide in meerut

सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पंचनामा कराने से इनकार कर दिया।

अफशां की मौत पर घर और मोहल्ले में मातम पसर गया। परिजनों का कहना था कि तीन दिन पहले ही अफशां अपने लिए वैगनआर कार पसंद कर के आई थी।

एसओ का कहना है कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed