फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Brazil murder suspect admits killing 41 for fun

41 कत्ल करने वाले दरिंदे का 'शिकार' होती थीं सुंदर औरतें

Thu, 25 Dec 2014 11:22 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
Brazil murder suspect admits killing 41 for fun

एक महिला को चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी युवक को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने अपने बयान से पुलिस के भी होश उड़ा दिए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब 41 लोगों की हत्या की है।

विज्ञापन


मामला ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर है। पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी सैलसॉन जोसे दास ग्रेकास को गिरफ्तार किया। उसने जिन लोगों को अपना शिकार बनाया था उनमें से 37 महिलाएं थी, जबकि तीन पुरुष और 2 साल के एक बच्चे को भी उसने मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जिस बच्चे को मारा था वह उस महिला का बेटा था जिसके उसने हत्या की थी और बच्चा रो रहा था। आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ सकते हैं इसलिए उसने बच्चे को भी मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कातिल की इन बातों ने उड़ाए होश

Brazil murder suspect admits killing 41 for fun

मिड डे अनुसार, आरोपी जोसे ने बताया कि वह जिन म‌हिलाओं को शिकार बनाता था वे सभी श्वेत होती थीं। हत्या से पहले वह अपने 'शिकार' का पीछा करता था और उसकी गतिविधियां नोटिस करता था और बाद में उन्हें दर्दनाक मौत देता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने जुर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हालांकि अभी भी पुलिस उसके कुछ बयानों को घटनाओं से मिलाने की कोशिश कर रही है। ग्रेटर रियो डी जेनेरियों में उसने कई वारदातों को अंजाम दिया था।

आरोपी ने एक टीवी इंटरव्यू में भी अपने गुनाह को बिना किसी परवाह के कबूल किया और हर कांड के बारे में बारीकी से बताया। उसने बताया कि वह श्वेत महिलाओं पर नजर रखता था। करीब एक माह तक उनकी गतिविधियों पर गौर करता था। कभी-कभी एक हफ्ते भी।

ऐसे करता था हत्याएं

Brazil murder suspect admits killing 41 for fun

इस दौरान वह पता लगाता था कि महिला कहां रहती है, उसके परिवार में कौन है। उसका पीछा करते हुए घर में घुसने का तरीका भी खोज निकालता था और पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद आधी रात के बाद घर में पहुंच जाता था।

जोसे ने बताया कि उसने 17 साल की उम्र में पहली बार हत्या की और फिर इसके बाद वह रूका नहीं। उसने एक के बाद एक मर्डर किए क्योंकि उसे लगता था देश में भीड़ बहुत है। हत्यारा बनने से पहले उसने चोरी करनी शुरू की थी।

17 साल की उम्र में उसने एक महिला की हत्या की थी, जिसने उसे हिम्मत दी और वह अपराध करता रहा। उसने बताया कि एक जोड़े ने उसे किसी की हत्या के लिए संपर्क किया था। खुलासा होने के बाद जोड़े का गिरफ्तार कर लिया गया है।


आरोपी ने बताया कि वह कॉन्‍ट्रैक मर्डर के लिए पिस्तौल का इस्तेमाल करता था लेकिन खुद के शिकार को वह गला घोंटकर मारता था। हत्या के दौरान वह हमेशा एक रेन कोट पहनता था और हाथों में दस्ताने भी पहनता था ताकि फिंगर प्रिंट न छूटें।

'हत्या न करने पर होती थी बेचैनी'

Brazil murder suspect admits killing 41 for fun

जोसे ने कहा कि जब तक वह हत्या नहीं करता था उसे बेचैनी होती थी। वह परेशान हो जाता था। लेकिन जब वह किसी को मारता था तभी उसे सुकून मिलता था। एक हत्या के बाद वह करीब 2 से तीन महीने तक शांत रहता था।

पुलिस स्टेशन पर बातचीत के दौरान उसके चेहरे पर खेद का जरा भी भाव नहीं था। उसने कहा कि उसकी करतूतों के लिए उसे सजा हो जाएगी लेकिन 10, 15 या बीस साल बाद जब भी वह बाहर आएगा वह फिर यही करेगा।

बता दें कि ब्राजील के कानून के मुताबिक वहां अधिकतम सजा में 30 साल कैद हो सकती है। ब्राजील में मौत की सजा का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed