फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boys rape classmate circulated rape video on whatsapp

15 साल की छात्रा का गैंगरेप कर बनाया वीडियो, वॉट्स ऐप पर डाला

Fri, 27 Nov 2015 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Nov 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
boys rape classmate circulated rape video on whatsapp

एक छात्रा के दोस्तों ने उसका गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाया था लेकिन इस घटना की खबर छात्रा के घर वालों को तब मिली जब रेप का यह वीडियो उसकी आंटी के पास वॉट्स ऐप के जरिए पहुंच गया।

विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दिन पहले छात्रा के तीन साथियों ने चार दिन तक का उसका रेप किया और घटना की अश्लील वीडियो बनाकर वॉट्स ऐप अपने साथियों को बांट दी थी। उनके साथियों के मोबाइल से होता हुआ यह वीडियो छात्रा की आंटी तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, पीड़ित छात्रा की चाची के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो वह सन्न रह गई। इसके बाद चाची ने वीडियो को घर वालों को दिखाया जिसके बाद छात्रा से पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो शेयर करने की धमकी दे छात्रा को चुप कराया

boys rape classmate circulated rape video on whatsapp

छात्रा ने घरवालों के पूछने पर बताया कि उसके साथ‌ियों ने उसका गैंग रेप किया था और इसका वीडियो भी बनाया था। छात्रा ने कहा कि इस घटना के बारे में जब उसने अपने घर में बताने को कहा तो उसे धमकी ‌मिली कि उसने अगर किसी को बताया तो यह वीडियो सबको दिखा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि छात्रा के चुप रहने के बावजूद आरोपियों ने उसका वीडियो सार्वजनिक कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना आठ नवंबर की है। पीड़ित छात्रा की उम्र 15 साल है और उसका रेप करने वाले छात्रों की उम्र भी 15-16 के आसपास है। आरोपी छात्रों ने छात्रा को जिस बहाने से अपने घर बुलाया था वो भी काफी हैरान करने वाला है।

पढ़ाई में मदद करने के बहाने बुलाया घर

boys rape classmate circulated rape video on whatsapp

छात्रा के परिजनों की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि छात्रा ने बताया कि उन्हें बताया कि आरोपी छात्र उसके दोस्त हैं।  आरोपियों ने छात्रा से कुछ विषयों में मदद लेने के बहाने उसे अपने घर बुलाया और फिर तीनों ने उसका बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि सभी छात्र और छात्रा एक ही मुहल्ले के रहले वाले हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां कहीं बाहर नौकरी करती है। पीड़ित इस अपनी बहन और दादी के साथ रहती है। लेकिन जब छात्रा की चाची को यह वीडियो मिला तो तुरंत मलाड थाने गई और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गैंगरेप और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed