फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Boyfriend threw acid on woman

लिव-इन में रहना चाहता था, किया घिनौना काम

Fri, 02 May 2014 02:47 PM IST
Updated Fri, 02 May 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend threw acid on woman

दो बच्चों की मां पर उसके एक तथाकथित प्रेमी ने झगड़ा होने पर बृहस्पतिवार सुबह तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन


तेजाब के असर से महिला पचास फीसदी झुलस गई। उसे टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दो बार दुराचार भी किया है।

आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 326 ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपने पति से तलाक लेने के लिए अपील की हुई है।

झगड़ा होने के बाद फेंका तेजाब

Boyfriend threw acid on woman

वहीं, अस्पताल में पीड़िता को देखने के लिए उसका पति नहीं पहुंचा, उसके घर पर ताला लटका हुआ है।

26 वर्षीय महिला का उसी की कॉलोनी के युवक के साथ पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला दो बच्चों की मां है।

उसकी लड़की पांच साल और लड़का दो साल का है। उसकी अपने पति के साथ अनबन चल रही थी। इस वजह से उसने तलाक की अपील की हुई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक भी उससे कुछ दिन से नाराज चल रहा था। बुधवार सुबह वह फतेहाबाद दवा लेने गई हुई थी। वापसी में उसे युवक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल की सलाखों के पीछे पहुंच प्रेमी

Boyfriend threw acid on woman

उसने बाइक पर घर छोड़ने के लिए कहा। रास्ते में युवक ने बाइक खराब होने का बहाना किया और उसे अपने चाचा के घर ले गया।

रात होने पर वह वहीं पर रुक गई। यहां पर दोनों के बीच सदा साथ रहने की बात पर झगड़ा हो गया। बृहस्पतिवार अलसुबह लगभग चार बजे युवक ने उस पर तेजाब डाल दिया। युवक के रिश्तेदार महिला को टोहाना के निजी अस्पताल में ले आए।

वहीं, पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी कालू को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed