फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boyfriend raped woman pretext over marriage in delhi

पहले दोस्ती, बाद में सेक्स, फिर भरोसे का कत्ल

Wed, 23 Oct 2013 01:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Oct 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
boyfriend raped woman pretext over marriage in delhi

दिल्ली जल बोर्ड के एक इंजीनियर ने एमबीए की पढ़ाई कर रही एक युवती से शादी करने का वादा किया। फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। लेकिन बाद में युवक वादे से मुकर गया।

विज्ञापन


युवती जब शादी के लिए दबाव डालने लगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

9 इंसानी 'भेड़ियों' की खौफनाक दास्तां
विज्ञापन


युवती और आरोपी युवक के बीच मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई थी।

कुछ दिनों तक युवती की शिकायत का मामला पहाड़गंज और तुगलक रोड थाना पुलिस के बीच लटका रहा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तुगलक रोड थाना इलाके में रहने वाली एक एमबीए छात्रा के साथ जूनियर इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

बाद में शादी से इनकार करने पर युवती ने पहले पहाड़गंज थाना पुलिस से शिकायत की, क्योंकि आरोपी युवक पहाड़गंज इलाके में रहता था।

जब पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ तब युवती ने तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी नितेश (27) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed