{"_id":"3d402443657e2e55adeb5e5faece5561","slug":"boyfriend-left-pregnant-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका हुई गर्भवती तो छोड़कर भागा प्रेमी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमिका हुई गर्भवती तो छोड़कर भागा प्रेमी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 23 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह माह पहले एक युवक युवती को भगाकर ले गया था। छह माह तक अपने साथ रखी और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गांव में लाकर छोड़ दिया। युवक अब अपनी प्रेमिका को साथ रखने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जेवर के एक गांव में एक युवक का अपने गांव की दलित युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पहले युवक अपनी प्रेमिका को भगाकर ले गया और उसे दूसरे शहरों में रखा।
विज्ञापन
अब छह माह बाद युवक अपनी प्रेमिका को गांव लाया और छोड़ दिया। युवती छह माह की गर्भवती हो गई है लेकिन प्रेमी ने उसे रखने से इंकार कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता की ओर से दावा किया गया है कि युवक ने उससे शादी की है और वह उसी के बच्चे की मां बनने वाली है। लेकिन अब वह उसके साथ रहना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।