{"_id":"cd57046f3ad93909a22554861cc6d505","slug":"boyfriend-kills-his-girlfriend-after-refusing-to-marry-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकाम आशिकीः प्रेमिका को गोली मार थाने में पहुंचा ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नाकाम आशिकीः प्रेमिका को गोली मार थाने में पहुंचा
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से चल रही प्रेम कहानी को युवक एक मुकाम देना चाहता था। शादी कर वह घर बसाना चाहता था, लेकिन प्रेमिका इसके लिए राजी न थी। उसने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर तमंचे के साथ कोतवाली पहुंच गया। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा कलां की युवती शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को वह अन्य लड़कियों के साथ घास काटने के लिए जंगल गई थी।
विज्ञापन
अमरदीप भी साइकिल से वहां पहुंच गया। युवती से उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने तमंचे से उसने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या करने के बाद अमरदीप तमंचे के साथ नई मंडी कोतवाली पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी का कहना था कि उसका कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
मृतका के पिता मुनेश ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पिता का कहना है कि उन्हें प्रेम संबंधों के बारे में कुछ नहीं पता था।