फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boyfriend hanged his girlfriend

प्रेमी ने प्रेमिका को फांसी पर लटकाया

Sun, 20 Jul 2014 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी Updated Sun, 20 Jul 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
boyfriend hanged his girlfriend

हरियाणा के सिवानी मंडी में प्यार में असफल एक प्रेमी युवक पर कथित रूप से अपनी नाबालिग प्रेमिका को एक पेड़ से फांसी पर लटकाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक सिवानी के गांव ढाणी दरियापुर का रहने वाला है, जबकि किशोरी तोशाम तहसील के एक गांव की है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात ढाणी दरियापुर के पास गांव चनाना के खेतों की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिवानी ले गए। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर ढाणी दरियापुर के नरेश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव ढाणी दरियापुर के युवक नरेश की मृतका के गांव में जनरल स्टोर की दुकान है। मृतका का नरेश के पास आना-जाना शुरू हुआ तो परिजनों ने उसका आठवीं के बाद स्कूल से नाम कटवा दिया। इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ तो लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता को इस मामले से अवगत करवाया और इस मुलाकात पर अंकुश लगाने की बात कही। इसके बाद भी दोनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश

boyfriend hanged his girlfriend

बताया जाता है कि दोनों ने रात को मिलने की योजना बना ली। परिवार के लोगों को उस समय इसका पता चला, जब लड़की अपने बिस्तर पर नहीं मिली। पुलिस को दिए बयानों में परिजनों ने बताया है कि नरेश एक अज्ञात वाहन लेकर उनके घर आया और उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव चनाना की सीमा में पड़ने वाले खेतों में ले गया।

आरोप है कि युवक ने युवती के गले में फंदा डाला और उसे मौत के घाट उतार दिया। लड़की के परिजनों ने पहले तो लड़की को गांव में ही तलाश किया, लेकिन बाद में उन्होंने गांव ढाणी दरियापुर में नरेश के पिता धर्मसिंह के पास फोन मिलाकर उसके बेटे के बारे में पूछताछ की तो नरेश भी घर से गायब मिला। थोड़ी देर बाद नरेश के पिता ने बताया कि नरेश का फोन आया है कि लड़की ने तो एक पेड़ से फांसी लगा ली है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो सिवानी के डीएसपी राजबीर सैनी और थाना प्रभारी जगदीश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि नरेश अकसर उनकी लड़की को परेशान करता था और देर रात वह उसे बहला-फुसलाकर यहां ले आया और उसकी पेड़ से लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

सिवानी के डीएसपी राजबीर सैनी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी नरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed