फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Boyfriend girlfriend's suicide

बाली उमर के प्यार ने उजाड़ा घर-परिवार

Tue, 06 May 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 06 May 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend girlfriend's suicide

कहते हैं कच्ची उमर का प्यार बहुत ही खतरनाक होता है। इसी तरह के एक मामले में प्रेमी ने जहर खाया तो प्रेमिका ने फांसी लगाई।

विज्ञापन


मामला पीलीभीत के चुर्रासकतपुर का हैं। जहां प्रेमिका से मिलने पर पाबंदी लगा देने पर युवक ने जहर खा लिया तो किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि समय पर उपचार मिल जाने पर प्रेमी को बचा लिया गया।
 
बरेली के थाना क्योलड़िया के एक गांव का युवक चुर्रासकतपुर के गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहता है।

पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और उसने प्रेम प्रसंग के चलते साथ जीने-मरने की कसम खा ली।

किशोरी प्रेमी से करना चाहती थी विवाह

Boyfriend girlfriend's suicide

घर वालों को पता चला तो दोनों को समझाया गया। किशोरी प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ गई तो घरवालों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी।

इसके बावजूद रविवार की रात दोनों चुपके-चुपके मिले। घर लौटकर युवक ने ननिहाल में जहर खा लिया।

जानकारी मिलने पर घरवाले उसे तत्काल बरेली के एक अस्पताल ले गए। उसे तो बचा लिया गया लेकिन किशोरी को युवक के जहर खाने की जानकारी मिली तो उसने रात में ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने ननिहाल में ही खा लिया जहर

Boyfriend girlfriend's suicide

किशोरी के घर वालों को उसकी खुदकुशी की जानकारी सुबह तब हुई जब वह सोकर उठे।

उन्होंने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोरी की अंत्येष्टि कर दी। इस बाबत पूछने पर प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मीडिया से जानकारी मिलने पर इसकी जांच कराई जा रही है।

वहीं, पूरनपुर में संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। महिला के भाई ने दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed