फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boyfriend feed acid to girlfriend

शादी से इंकार पर प्रेमिका को पिलाया तेजाब

Sun, 20 Oct 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 20 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
boyfriend feed acid to girlfriend

सिरफिरे आशिक ने शनिवार को अपनी 17 वर्षीय पूर्व प्रेमिका को जबरन तेजाब पिलाने की कोशिश की। इस घटना में लड़की के होंठ, जीभ और कई जगह से चेहरा भी जल गया है।

विज्ञापन


पीड़िता एक निजी अस्पताल में भर्ती है। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे 21 साल के जितेंद्र साकपाल को पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की और जितेंद्र दोनों ही बोरीवली के रहने वाले हैं और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच संबंध थे। लेकिन लड़की के माता-पिता की आपत्ति के बाद दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था। बार-बार निवेदन करने के बाद लड़की शनिवार को जितेंद्र से मिलने पहुंची और इसी बीच दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

इसके बाद उसने जबरदस्ती लड़की को तेजाब पिलाने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने के बाद पास के लोगों ने जितेंद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed