फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boy who blackmailed girl is minor

MMS बनाने वाले के बारे में नया खुलासा

Sat, 18 Apr 2015 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Apr 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
boy who blackmailed girl is minor

ओडिशा के कटक जिले में 16 साल की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कहा है कि जिस लड़के पर लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है वह नाबालिग है।

विज्ञापन


सालेपुर के सब डिवीजल ऑफिसर सूर्यकांत राय ने कहा कि छानबीन के बाद यह बात सामने आई है कि लड़के के बालिग होने में अभी एक महीने का समय बाकी है।

ऐसे में इस मामले की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड करेगा। अभी तक पुलिस को इस मामले में गांव के किसी अन्य व्यक्ति के मिले होने के सबूत भी नहीं मिले हैं।

पुलिस आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 306, पीओसीएसओ एक्ट की धारा 4, 12 और आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के तहत पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें भी बनाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन

क्या था मामला

boy who blackmailed girl is minor

बुधवार की रात ओडिशा के कटक जिले में 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक 12वीं के एक छात्र ने लड़की का एमएमएस बनाकर एक पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया था। पोर्न साइट पर अपना एमएमएस देख लड़की ने लोकलाज के चलते जहर खाकर जान दे दी थी।

पीडि़ता के पिता ने आरोपी कमलाकांत पर अपनी बेटी को ब्लैकमेल करने और उसको गलत काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की 10वीं की परीक्षाएं हाल ही में खत्म हुई थीं।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ किए घिनौने कृत्य को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया था। पीड़िता के पिता ने कहा, "आरोपी ने मेरी बेटी का उस वक्त एमएमएस बना लिया जब वो नहाने जा रही थी। उस दौरान ही आरोपी ने मेरी बेटो को यौन संबंध बनाने को मजबूर किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed