फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boy went to watch ramlila, murdered by his friends

रामलीला के देखने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 19 Oct 2015 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Oct 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
boy went to watch ramlila, murdered by his friends

त्योहारों के इस सीजन में मुंबई से वो अपने गांव इस आस में आया था कि कुछ वक्त घरवालों के साथ बिताकर ढेर सारी यादें संजोकर वापल लौट जाएगा, लेकिन गांव के ही कुछ दरिंदों ने उसे मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मऊ में दोस्ती शर्मसार हुई है। पुलिस के मुताबिक एक 20 वर्षीय युवक को उसके ही कुछ साथियों ने उस वक्त मौत के घाट उतार दिया, जब वो इलाके में ही होने वाली रामलीला को देखने पहुंचा था।
विज्ञापन


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर में रहने वाले सुदामा राजभर के पुत्र सुनील राजभर की हत्या को पुलिस प्रेम प्रसंग के मामले से जोड़कर देख रही है।पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील राजभर मुंबई में काम करता था। करीब 20 दिन पहले सुनील गांव में छुट्टियां बिताने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर रामलीला देखने बुलाया और कर दी हत्या

boy went to watch ramlila, murdered by his friends

शनिवार की रात कुछ साथियों ने सुनील को फोन करके रामलीला देखने के लिए बुलाया। सुनील पहुंचा तो उसके साथी उसे कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां किसी बात को लेकर सुनील से उसके साथियों के बीच कहासुनी हुई, और विवाद इतना बढ़ गया कि साथियों ने सुनील पर चाकू से हमला कर दिया और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।

कुछ देर बाद सुनील के कराहने की आवाज रामलीला देखकर घर जा रहे लोगों को सुनाई दी। पहचान होने पर लोगों ने उसके घरवालों को सूचना दी। रात में ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मरने से पहले सुनील ने अपने घरवालों को बताया था कि उसके तीन साथियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव के ही दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लगता है। अन्य दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed