{"_id":"540a92aa8081a15e48fbd070bbf6bcf3","slug":"boy-stabbed-for-talking-to-non-dalit-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की से बात की तो चाकू से गोद दिया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लड़की से बात की तो चाकू से गोद दिया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में 15 साल के एक दलित लड़के को इसलिए बुरी तरह पीटा गया क्योंकि वह एक ऊंची जाति की लड़की से बात करता था।
विज्ञापन
मदुरै के कुमारन गांव के गोकुल को बुधवार को 14 साल की लड़की के पिता ने बुरी तरह पीटा और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
हमले में लड़के की हालत बहुत बिगड़ गई। उसे राजाजी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी कई सर्जरी की जा चुकी हैं और हालत गंभीर बनी हुई है।
लड़के के पिता नागराजन ने आरोपी मणि के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। 45 वर्षीय मणि उसी गांव का रहने वाला है।
इसके उलट लड़की के परिवार ने लड़के पर उनकी बेटी के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है। हमले के बाद से आरोपी पिता फरार है।
चाकू से किए कई वार
पुलिस का कहना है कि मणि की तलाश जारी है और यौन शोषण के आरोप की भी जांच की जा रही है। हालांकि लड़के ने इस आरोप से इनकार किया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़का एन गोकुलकृष्णन 21 अगस्त की रात को अपने गांव कुमारम के बाहर अपने अंकल मणिमारन और रिश्तेदार भारती के साथ बातें कर रहा था। उसी समय आरोपी पिता वहां आया और गोकुल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
उसने लड़के पर लगातार चाकू से वार करना शुरू कर दिया और उसके चेहरे, कलाई, कंधे और कान पर कई घाव कर डाले। जैसे तैसे अंकल और रिश्तेदार ने उसे बचाया और वहां से भागे।
विज्ञापन
पहले दी थी धमकी
हमले से दो दिन पहले मणि ने पीड़ित लड़के के घर आकर धमकी दी थी की अगर उसकी लड़की से बात की तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है। बाद में लड़के के घरवालों ने मणि के घर जाकर उसे समझाने की कोशिश भी की थी।
इस क्षेत्र में काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है। लड़के ने संगठन को बताया कि वह लड़की से उसकी मर्जी से बात करता था और उसने कुछ भी गलत नहीं किया।