फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boy sacrificed in witchcraft to make girlfriend pregnant

प्रेमिका को गर्भवती बनाने के लिए बच्चे की बलि

Mon, 29 Dec 2014 12:48 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:48 PM IST
boy sacrificed in witchcraft to make girlfriend pregnant

प्रेमिका को गर्भवती बनाने के लिए एक युवक ने बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। मामला यूपी के पीलीभीत का है। गांव रूपपुर कृपा में माह भर पहले हुए गांव निवासी गेंदनलाल के 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु हत्याकांड मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया।



पुलिस की मानें तो थाना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडन निवासी हत्यारोपी तांत्रिक पप्पू उर्फ दुर्गेश ने प्रेमिका के बच्चे पैदा न होने पर कान काटकर प्रियांशु की बलि दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर दिया है।


गांव रूपपुर कृपा निवासी गेंदनलाल का पुत्र प्रियांशु 21 नवंबर की शाम चार बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। तीसरे दिन उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसके कान कटे हुए थे। हालांकि पहले पुलिस को आशंका थी कि किसी जानवर ने बच्चे के मार डाला है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला घोटकर होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन

पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहता था

boy sacrificed in witchcraft to make girlfriend pregnant

पुलिस ने पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने थाना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडन निवासी पप्पू उर्फ दुर्गेश को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने दिल दहला देने वाला सनसनीखेज खुलासा किया।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पप्पू कई वर्षों से अपनी पत्नी को छोड़कर गांव रूपपुर कृपा में मृतक के घर के पास किराए के मकान में रहता था। उसके गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध हो गए थे। करीब 25 साल से महिला को बच्चे नहीं हो रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पप्पू को थोड़ी बहुत तंत्र साधना की जानकारी थी। उसने प्रेमिका से तंत्र साधना से किसी बच्चे की बलि देकर साधना की बात कही। महिला ने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। 21 नवंबर की शाम चार बजे वह प्रियांशु को लेकर गांव के बाहर गया।

कुछ देर इधर-उधर घुमाने के बाद सोमपाल के गन्ने के खेत में ले जाकर पहले कान काटा फिर बाद में उसका गला घोट कर उसे मार डाला। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच जारी है, यदि महिला की संलिप्तता मिलती है तो उसे भी गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed