{"_id":"dd7a69df6cfee13f1caeaf4afd35d139","slug":"boy-left-his-girlfriend-after-running-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में भागी लड़की को प्रेमी ने ही लूटा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्यार में भागी लड़की को प्रेमी ने ही लूटा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Oct 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार का झांसा देकर एक युवक छात्रा को पहले दिल्ली लाया। दोनों कुछ दिन साथ रहे और फिर युवक छात्रा के पैसे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
किशोरी पुलिस को निजामुद्दीन दरगाह के पास रोती और सहमी हुई मिली। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
कोलकाता की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा को उसका प्रेमी दिल्ली लेकर लाया। उसको 10-12 दिन चांदनी चौक इलाके में अपने साथ रखा और फिर बृहस्पतिवार की रात निजामुद्दीन इलाके में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे निजामुद्दीन थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सूचना मिली थी कि दरगाह के पास किशोरी अकेली बैठी रो रही है। पुलिस छात्रा को थाने ले आई।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि वह कोलकाता वेस्ट की रहने वाली है और प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली आई थी। युवक उसे दरगाह घुमाने के बहाने निजामुद्दीन इलाके में लेकर आया था।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छात्रा काफी घबराई हुई थी। पुलिसकर्मियों ने परिजनों तक पहुंचाने का ढांढस बंधाया और परिजनों को सूचना दी।
शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे परिजनों को पुलिस ने किशोरी को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रा से 35 हजार रुपये और अन्य सामान लेकर भाग गया है।