फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boy kidnaps himself for an apple smartphone

एप्पल फोन के लिए किया खुद के अपहरण का ड्रामा, मांगी डेढ़ लाख की फिरौती

Sun, 25 Oct 2015 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Oct 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
boy kidnaps himself for an apple smartphone

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के झूंसी में इंटर के दो छात्रों ने एप्पल के मोबाइल के लिए अपहरण का ड्रामा रच डाला। एक  दोस्त ने साथी के मोबाइल से फोन कर उसके घरवालों से डेढ़ लाख रुपये फिरौती की मांग कर दी।

विज्ञापन


छात्र के अपहरण की खबर से घर में खलबली मच गई। झूंसी पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में घेरेबंदी कर रही थी तभी छात्र वापस आ गया। उसने घरवालों को फोन कर बताया कि अपहरणकर्ता उसे अंदावा के पास छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

 
झूंसी के एक तहसीलकर्मी की तैनाती गोंडा जिले में है। उनका छोटा बेटा इंटर का छात्र है। शनिवार शाम को वह घर से गायब हो गया। इसके बाद उसने अपने मोबाइल से घरवालों को दोस्त से फोन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की झूठी खबर से मचा हड़कंप

boy kidnaps himself for an apple smartphone

दोस्त ने घरवालों को फोन पर धमकी दी किउनके बेटे का अपहरण हो गया है। बेटे को सही सलामत चाहते हो तो डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम कर रविवार शाम को सुलेम सराय में पहुंचा देना। इसके बाद फोन बंद हो गया। छात्र के अपहरण की खबर से घर में खलबली मच गई।

परेशान घरवालों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो झूंसी पुलिस पहुंच गई। पुलिस घरवालों से पूछताछ के बाद छानबीन कर रही थी। लगभग साढ़े तीन घंटे बाद शनिवार रात पौने दस बजे छात्र के मोबाइल से फोन आया। उसने बताया कि अपहरणकर्ता उसे अंदावा के पास छोड़कर भाग निकले हैं। झूंसी पुलिस परिजनों के साथ पहुंची और छात्र को लेकर थाने आई।

पुलिसिया दखल से प्लान हुआ चौपट

boy kidnaps himself for an apple smartphone
पुलिस ने छात्र से पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को अपहरण की बात कर गुमराह करता रहा लेकिन अपने बयान में बार-बार फंस जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि उसने अपने एक दोस्त से एक महीना पहले एप्पल का फोन लिया था। जो उससे गिर गया था।

उसका दोस्त उससे फोन के बदले नया मोबाइल या उसकी कीमत मांग रहा था। इससे परेशान होकर उसने दोस्त से कहा कि इतना रुपया कहां से मिलेगा। तब दोनों ने अपहरण की साजिश रच डाली। जिसके तहत वह शाम को घर से निकला और दोस्त के साथ बाइक से सहसों चला गया।

इसके बाद अपने मोबाइल से दोस्त से फोन कराकर फिरौती की मांग की गई लेकिन पुलिस के चक्कर में फंसता देख दोनों डर गए। जिसके बाद दोस्त उसे अंदावा के पास छोड़कर भाग निकला। इंस्पेक्टर झूंसी रामदरश यादव ने बताया कि छात्र ने खुद ही दोस्त के साथ मिलकर अपहरण का ड्रामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed