{"_id":"8aae421f95203d84700d079f30b7e028","slug":"boy-kidnapped-his-friend-for-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से करता था बातें तो कराया अगवा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमिका से करता था बातें तो कराया अगवा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Oct 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सनकी आशिक ने प्यार में रुकावट बन रहे अपने दोस्त को रास्ते से हटाने के लिए उसके अपहरण की सुपारी दे डाली।
विज्ञापन
आरोपी ज्ञानी ने बीकॉम स्टूडेंट भरत भाटी का विजयनगर की सुदामापुरी से अपहरण करा लिया और 35 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर स्टूडेंट को सकुशल छुड़ा लिया है। मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई थी।
भरत भाटी के पिता महेश भाटी रेलवे में इलेक्ट्रीशियन हैं। भरत ने इसी साल 12वीं पास की है। वह प्राइवेट से बीकॉम कर रहा है।
भरत ने बताया कि उसे 7 अक्तूबर को फोन कर अपहर्ताओं ने बुलाया और कार में डालकर अगवा कर लिया था। आठ अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी लिखाई गई थी।
एसओ विजयनगर ने बताया कि पकड़े गए अपहर्ता पवन, अशफाक और रोहित हैं। तीनों गौतमबुद्धनगर के बिसरख के रहने वाले हैं। इन्हें भरत के दोस्त ज्ञानी ने ही अपहरण करने की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने ज्ञानी को भी हिरासत में ले लिया है। ज्ञानी को लगता था कि उसकी गर्लफ्रेंड से भरत की दोस्ती है। इसलिए उसने रास्ते से हटवाने के लिए भरत का अपहरण कराया था।
विज्ञापन