फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Boy falls into man's honeytrap on FB sexually abused in mumbai

पूर्व कमिश्नर के बेटे ने किशोर को fb सें फंसाया, किया कुकर्म

Wed, 15 Jul 2015 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jul 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
Boy falls into man's honeytrap on FB sexually abused in mumbai

किशोर को फेसबुक के जरिए फंसाकर उसे ब्लैकमेल करने और उसका यौन शोषण करने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक रिटायर्ड पुलिस कमिश्नर के बेटे को गिरफ्तार किया है। यह मामला पूर्वी महाराष्ट्र के कांदीवली इलाके का है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 33 वर्षीय आरोपी मिलिंद शेठे ने सोशल साइट के जरिए एक किशोर को फंसाकर उसकी न्यूड तस्वीरें मंगा ली और फिर इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका तीन महीने से यौन शोषण कर रहा था।
विज्ञापन


मिलिंद शेठे जो कि पेशे से कम्यूटर इंजीनियर है अपने माता पिता के साथ मुंबई के कांदीवली इलाके में रहता है। मिलिंद ने जानबूझ कर एक 15 वर्षीय युवक को फेसबुक के जरिए 'वैभवी क्यूट पाई' नाम की फर्जी फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़के ने जब उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया तो मिलिंद ने उससे चैटिंग शुरू की। लेकिन चैटिंग के बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर पहले युवक को भेजी न्यूड तस्वीरें

Boy falls into man's honeytrap on FB sexually abused in mumbai

चैटिंग के कुछ ही देर पर मिलिंद ने एक लड़की की न्यूड तस्वीरें यह कहते हुए भेजीं कि यह उसी की हैं। इसके बाद फिर उसने लड़के से दोस्ती पक्की करने की बात कहते हुए लड़की की न्यूड मांगी और युवक ने जैसे ही उसे अपनी न्यूड तस्वीरें भेजी वह उसके जाल में फंस गया। इसके बाद 'वैभवी क्यूट पाई' नाम का फर्जी एकाउंट बंद कर दिया गया।

इस घटना के कुछ दिन बाद पीड़ित युवक को तीर‌थ शर्मा नाम के शख्स से फेसबुक के इनबॉक्स पर मैसेज मिला कि उसकी न्यूड तस्वीरें एक इंटरनेट साइट पर डाल दी गई हैं। इसके बाद लड़ने चेक किया तो उसकी न्यूड तस्वीरें उसे कहीं नहीं मिली तो वह फिर तीर‌थ शर्मा से बात की तो उसने बताया कि उसकी तस्वीरें रिषि सोनेचा द्वारा वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं।

इसके लड़के ने रिषि सोनेचा से रिक्वेस्ट किया वे वह उसकी तस्वीरें साइट से डिलीट करा दे। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद तस्वीरें सार्वजनिक होने के डर से घबड़ाया युवक ने सोनेचा से फिर बात की तो उसने कांदीवली की सोसाइटी की छत पर मिलने क लिए बुलाया। जब लड़का सोनेचा से सोसाइटी में मिलने गया तो वहां मिलिंद शेठे मिला जिसने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

युवक का यौन शोषण कर बनाई वीडियो

Boy falls into man's honeytrap on FB sexually abused in mumbai

शेठे ने किशोर को बताया क वह भी सोनेचा की इस साजिश का शिकार हुआ है। उसने लड़के को बताया कि सोनेचा का आदेश है कि वह लड़के का दुष्कर्म करे और फिर उसकी वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड करे। इसके बाद शेठे लड़के का जनवरी 2015 से मार्च 2015 के बीच लगातार यौन शोषण करता रहा।

लड़के ने शोषण से तंग आकर जब उसके पास जाने से मना कर दिया तो उसकी वीडियो उसके घर वालों और उसके दोस्तों के पास पहुंचाने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन बाद सोनेचा नाम का अकाउंट बंद कर दिया गया इसके बाद फिर उसे दूसरे अकाउंट से मैसेज आने लगे। इसके बाद लड़के ने अपना फेसबुक अकाउंट की बंद कर दिया तो उसके मोबाइल पर मैसेज आने लगे।

शेठे मोबाइल पर मैसेज कर उसे बार-बार आने के लिए कहता था। इसी दौरान एक दिन लड़के की मां ने उसका मोबाइल फोन देखा तो उसे ब्लैकमेल करने के मैसेज मिले तो उसने अपने बेटे पूछा कि ये सब‌ क्या चल रहा है तो उसने पूरी कहानी बता दी। इसके बाद लड़के की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed