12 साल की बहन को काटकर नाबालिग भाई ने की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के रोशन नगर में हुई इस सनसनीखेज वारदात से हर कोई भौंचक है। किसी को भी इस घटना का यकीन नहीं हो रहा है। दोनों बच्चों तनवीर और तंजिला की मां मंजो का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से सबूत जुटाए।
एएसपी राजेश सहाय ने बताया कि भाई तनवीर(14) का शरीर जिस फंदे पर लटक रहा था। उसमें भी उसकी बहन तंजिला(12) का खून लगा हुआ था।
पुलिस को शक है कि तनवीर का तंजिला के साथ टीवी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर तनवीर ने तंजिला पर चाकू से वार किया। शनिवार दोपहर दोनों की मां मंजो स्कूल गई थी। जब पुलिस घर पहुंची तो टीवी खुली हुई थी।
शाम साढे़ चार बजे वे घर लौटी तो बच्चों ने दरवाजा नहीं खोला। मंजो ने खिड़की से हाथ डालकर कुंदी खोला। कुंदी खोलकर जैसे ही मंजो अंदर घुसी तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। तंजिला किचन में खून से लथपथ पड़ी थी तो कमरे में तनवीर का शव पंखे से लटक रहा था।
फंदे से खून बह रहा था। फंदे के पास से चाकू भी बरामद किया गया। राजेश ने बताया कि इसी चाकू से तंजिला का खून किया गया था।
चाकुओं से काटे कई अंग
तनवीर ने चाकू से सबसे पहले उसकी आंख फोड़ी फिर कान काटे और फिर नाक पर भी वार किए। हालांकि पुलिस यह भी कह रही है कि घटना का कोई चश्मदीद नहीं है।
तनवीर के हाथो से मिले खून के निशान और चाकू पर तनवीर के अंगुलियों के निशान से पुलिस इस बात को लेकर स्पष्ट है कि तनवीर ने ही अपनी 12 वर्षीय बहन तंजिला की हत्या की है।
जो कोई भी घर पर पहुंचा अंदर का नजारा देखकर कांप गया। डाक्टरों के अनुसार तंजिला की मौत अधिक खून बह जाने की वजह से हुई है।
इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरने से पहले 12 साल की मासूम तंजिला को कितनी तकलीफ झेलनी पड़ी होगी। घटना के बाद से दोनों के माता-पिता सकते में है। इसके अलावा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।