फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boy caught for playing with religious sentiments on whatsapp

व्हॉट्सऐप पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदायूं Updated Thu, 04 Feb 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
boy caught for playing with religious sentiments on whatsapp

यूपी के बदायूं के बिनावर में पैगंबर हजरत साहब को लेकर व्हॉट्सऐप पर किए गए आपत्तिजनक मैसेज के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक शिवम शर्मा को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिनावर में दूसरे दिन भी तनाव का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर आरोपी को सिविल लाइंस थाने में रखा गया। बिनावर थाने के गांव घटपुरी निवासी शिवम शर्मा ने व्हॉट्सऐप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक मैसेज कर दिया। इस मैसेज में धर्म विशेष के पैगंबर हजरत साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन


ग्रुप से जुड़े इस समाज के लोगों ने जब मैसेज देखा, तो उनमें आक्रोश पनपने लगा। वे रात में ही सैकड़ों का संख्या में एकत्र होकर थाने आ गए। थाने का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का गुस्सा देखते हुए पुलिस ने देर रात ही आरोपी शिवम शर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार रात में उसे घर से उठा लिया गया। सुबह गिरफ्तारी दर्शाकर उसे सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया।


पुलिस के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ताल की जा रही है। आरोपी का कहना है कि यह मैसेज उसके पास आया था। उसने गलती से इसे ग्रुप में भेज दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed