2 साल से थे संबंध, प्रेमिका के घर में जिंदा जला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकतरफा प्रेम में युवक ने सोमवार रात को युवती के घर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। लपटों से घिरे युवक को किसी तरह बचाया गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वह 25% तक जल गया। युवक के घरवालों ने उसे जलाने का आरोप लगाया है।
न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी एस कुमार उर्फ दिलीप (25) पुत्र प्रीतम सिंह जूता फैक्ट्री में फिटर कारीगर है। वह घर से कुछ दूरी पर रहने वाली युवती से दो साल से एक तरफा प्यार करता है।
पिछले दिनों दिलीप ने युवती के घर पर रिश्ता भेजा। मगर उसके परिवार वालों ने इंकार कर दिया। सोमवार शाम को परिवारीजन बेटी को लेकर लड़का देखने गए थे। इसकी जानकारी दिलीप को भी थी।
दो साल से था प्रेम संबंध
रात तकरीबन 8:30 बजे दिलीप युवती के घर पहुंचा। इसके बाद उसने शादी की जिद की। परिवारवालों के इंकार पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे लड़की के परिवार वालों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दिलीप को किसी तरह बचाया। उसके घरवालों को सूचना दी।
न्यू आगरा पुलिस भी पहुंची। उसे एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया। सीओ हरीपर्वत ने बताया कि युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया है। इससे खफा होकर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। एकतरफा प्रेम का मामला है।
उधर, दिलीप के परिवार वालों ने जलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती से दो साल से प्रेम संबंध हैं।