फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bothers chop off sister`s lover's private parts

बहन के प्रेमी को दी खौफनाक सजा

Tue, 13 May 2014 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सीवान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सीवान Updated Tue, 13 May 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
Bothers chop off sister`s lover's private parts

एक प्रेमी को साजिश के तहत लड़की के घर बुलाया जाता है फिर प्रेमिका के दो भाई मिलकर उसका गुप्तांग काट देते है।

विज्ञापन


गुप्तांग काट देने का सनसनीखेज मामला बिहार में सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र का है, जहां रघुनाथपुर निवासी इस युवक के साथ इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया।

गंभीर रूप से जख्मी युवक को स्थानीय अस्पताल से इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना के बाद युवक की प्रेमिका और उसके दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है।

डेढ़ वर्षो से चल रहा था दोनों का प्रेम संबंध

Bothers chop off sister`s lover's private parts

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सुबोध एक तिलक समारोह में असांव थाना क्षेत्र के सोनकारा गांव गया था।

उसी गांव में उसकी प्रेमिका भी रहती है, जिसके साथ उसका डेढ़ वर्षो से प्रेम संबंध चल रहा था।

प्रेमिका के गांव आने पर सुबोध ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की, तो उसने उसे बुला लिया। सुबोध भी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा।

इसी दौरान युवती के परिजनों ने युवक को बंधक बना लिया और उसके गुप्तांग काट डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका और उसके दोनों भाई हिरासत में

Bothers chop off sister`s lover's private parts

बताया जाता है कि सुबोध का युवती के साथ करीब डेढ़ वर्षो से प्रेम संबंध चल रहा था। इस संबंध को लेकर युवती के परिजन नाराज चल रहे थे।

असांव के थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि घायल अवस्था में सुबोध को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे पटना भेज दिया गया है।

इस मामले में प्रेमिका और उसके दो भाइयों में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह शेखपुरा के बरबीघा में एक सगी चाची द्वारा एक मासूम का गुप्तांग काट लिए जाने का मामला भी प्रकाश में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed