नामी बुकी की पत्नी की हत्या, घर में मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में नामी बुकी नामी बुकी सोनू जालान की पत्नी शगुफ्ता खान की उसी के घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने से हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शगुफ्ता मलाड में रुस्तमजी रिवेरा बिल्डिंग की छठवीं मंजिल पर रहती थीं। वारदात के वक्त वह घर पर अकेली ही थीं। पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले लोग शायद इनके परिचित ही हैं।
जांच में सामने आया है कि घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। घर में शगुफ्ता के अलावा उनकी दे बेटियां भी रहती थीं, जो घटना के समय स्कूल गई हुई थीं।
दोनों बेटियां जब स्कूल से वापस आईं तो उन्होंने डोरबेल बजाई। तभी दो आरोपी घर से भागते हुए निकल गए। बेटियों ने अंदर जाकर देखा तो सन्न रह गईं। उनकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। देखने से पता चल रहा था कि किसी धारदार हथियार से उनका गला रेता गया है।
हत्या के पीछे सट्टेबाज?
बेटियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि दोनों आरोपी खाली हाथ बिल्डिंग में घुसे थे।
हालांकि दोनों लड़कियों का कहना है कि उन्होंने भागते हुए हत्यारों के हाथ में एक थैली भी देखी थी। पुलिस का कहना है कि शायद हत्यारे लूट के इरादे से घर में घुसे थे लेकिन पकड़े जाने के डर से उन्होने शगुफ्ता का कत्ल कर दिया।
छानबीन में जुटी पुलिस ने बताया कि बुकी सोनू विदेश में रहता है और घटना वाले दिन भी वह वहीं था। साथ ही यह भी पता चला है कि पिछले डेढ़ साल से वह पत्नी के साथ नहीं रह रहा।
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने सोनू को पिछले पांच साल में दो बार गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कहीं सट्टेबाज का हाथ तो नहीं।