मॉडल से रेप के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड कलाकार इंद्र कुमार सराफ को एक मॉडल के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि सराफ पर फिल्मों में रोल का झांसा देकर 23 वर्षीय मॉडल के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
मॉडल बृहस्पतिवार शाम को कुमार के अंधेरी स्थित आवास गई थी। जहां कुमार ने पहले उसे बीयर की बाटल से मारा। मॉडल के अनुसार बाद में कुमार ने उसका यौन शोषण किया।
कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं अभिनेता
पुलिस ने बताया कि कुमार और उसकी पत्नी के बीच एक अन्य महिला के साथ संबंध को लेकर विवाद हुआ। पत्नी ने पुलिस में जाकर शिकायत की।
बाद में कुमार ने थाने में पहुंचकर किसी तरह विवाद शांत कराया और पत्नी के साथ अपने आवास आ गया। इसके बाद मॉडल को सफाई देने के लिए कुमार ने अपने आवास बुलाया।
इसी दौरान आरोप है कि मॉडल के साथ कुमार ने मारपीट और दुष्कर्म किया। कुमार ने वांटेड, मां तुझे सलाम, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बागी और मासूम आदि फिल्मों में कार्य किया है।