फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Boko Haram Militants Raped Hundreds girls to pregnent them

नई फौज के लिए सैकड़ों महिलाओं का रेप

Wed, 20 May 2015 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 May 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
Boko Haram Militants Raped Hundreds girls to pregnent them

नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हराम ने अपनी फौज की नई नस्ल तैयार करने और आतंकियों की संख्या बढ़ाने के लिए सैकड़ों महिलाओं का बलात्कार कर रहा है।

विज्ञापन


द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बोको हराम ओर से 300 स्कूली छात्राओं का अपहरण किया गया था जिन्हें गर्भवती बनाने के लिए अब बलात्कार किया जा रहा है। बाको के आतंकी कई महिलाओं को से तो कई-कई बार बलात्कार कर रहे हैं ताकि वे गर्भवती हो जाएं।
विज्ञापन


नाइजीरिया में राहत और पुनर्वास का काम कर रहे अधिकारियों ने बताया कि कुछ आतंकी पास के गांवों में आकर महिलाओं और लड़िकियों का बलात्कार कर रहे हैं। गांव में जब आतंकी आते हैं तो महिलाओं को किसी घर में बंद कर लेते हैं और फिर अपने आतंकियों को उनका बलात्कार करने के लिए बुलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोको का शिकार हुई महिला ने सुनाई आपबीती

Boko Haram Militants Raped Hundreds girls to pregnent them

बोको हराम के आतंकियों के बलात्कार का शिकार हुई एक महिला बताया कि उन लोगों ने उससे शादी कर ली है। जमीन में देखते हुए महिला ने कहा कि वह चार महीने की गर्भवती है।

इस महिला का पिता बोको हराम का एक सदस्य है। महिला ने बताया कि उनके गांव में कब्जा जमाने के लिए बोको हराम के आतंकी जबरन महिलाओं का बलात्कार करते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ आतंकी महिलाओं से किसी एक को शादी करनके लिए पसंद कर लेते हैं और फिर उसका बलात्कार करते हैं। महिला ने बताया कि इस दौरान अगर कोई महिला चिल्लाती है तो उसकी गोली मार देने की संभावना रहती है।

बोको के कब्जे से भागी बच्च‌ियां हैं गर्भवती

Boko Haram Militants Raped Hundreds girls to pregnent them

हाल में दर्जनों बच्चियां बोको हराम के कब्जे से भागने में सफल रही थीं। इन बच्चियों के बारे में पता चला है कि उनमें से ज्यादातर गर्भवती हैं।

नाइजीरिया सरकार ने कहा कि वह बच्चियों का गर्भ गिराने का पूरा प्रयास करेंगे ताकि उनका जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।

इससे पहले 300 स्कूली बच्चियों का अपहरण करने के बाद बोको हराम के नेता अबु बकर शेखाऊ ने एक वीडियो के जरिए कहा था कि उनके आतंकी 9 साल से ज्यादा उम्र की बच्चियों की शादी कर सकते हैं। जिसका काफी विरोध हुआ था और बच्चियों को वापस करने की मांग उठी थी।

इसके बाद बोको हराम का एक और वीडियो आया था जिसमें कहा गया था कि वे 12 साल से ज्यादा उम्र की बच्चियों के साथ शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed