फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bogus charges of rape

पहले ब्लैकमेल करती है फिर रेप का केस!

Sat, 07 Jun 2014 11:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो /अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Jun 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
Bogus charges of rape

इलाहाबाद के लूकरगंज के रहने वाले ऋषभ के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली सलोरी की युवती के खिलाफ ब्लैक मेलिंग, धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


युवती रेप का मुकदमा दर्ज कराने से पहले दो अलग-अलग नंबरों से युवक की मां को फोन कर रुपये की मांग का रही थी। मां ने एसएसपी मंजिल सैनी से शिकायत की तो जांच शुरू हुई। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकार्ड को खंगाला तो काफी गड़बड़ी पकड़ में आई।
विज्ञापन


युवती जिन दो नंबरों का इस्तेमाल कर रही थी, उससे ऋषभ की मां को कई बार फोन किया गया था। दोनों सिम फर्जी आईडी पर खरीदे गए हैं।

कॉल डिटेल से सामने आई हकीकत

Bogus charges of rape

युवती जिन नंबरों का इस्तेमाल कर रही है, उनमें से एक को कौशांबी और दूसरे को अंबेडकरनगर के पते पर खरीदा गया था। कौशांबी का नंबर चायल के श्याम लाल के नाम से खरीदा गया था।

पुलिस जब श्याम लाल के पास पहुंची तो उसने सिम खरीदने की बात से अनभिज्ञता जताई। श्यामलाल ने उसके नाम से मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर भी दे दी।

दोनों नंबरों का कॉल डिटेल रिकार्ड भी निकलवाया गया तो पूरी हकीकत सामने आ गई। दोनों नंबरों से ऋषभ की मां के पास कई फोन आए थे। खुल्दाबाद पुलिस ने जांच रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी।

पति से रहती है अलग वह युवती

Bogus charges of rape

ऋषभ की मां ने आरटीआई के जरिए भी कई जानकारियां हासिल की थीं। इसी आधार पर बृहस्पतिवार को युवती के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई। युवती ने जिस नंबर से ऋषभ को फोन किया था, उसका जिक्र उसने एफआईआर में भी किया था।

वह युवती अपने पति से अलग रहती है। उसकी शादी गोविंदपुर के रहने वाले एक शख्स से हुई है। वह हरदोई में टीचर है। कुछ दिन वह अपने मां-बाप के साथ रही  लेकिन उन्होंने भी उससे पीछा छुड़ा लिया।

पिता उसे हर महीने तीन हजार तथा पति दो हजार रुपये देता है। युवती ने ऋषभ पर आरोप लगाया था कि उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे बुलाया और नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद रेप किया। उसने पिछले महीने ही मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed