{"_id":"8697c0ea8411439a9e21317473bdcf6a","slug":"blogger-sentenced-to-death-for-insulting-prophet-mohamed-on-facebook-hindi-news-cj","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर किया पैगंबर का अपमान, मिली मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक पर किया पैगंबर का अपमान, मिली मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 Sep 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने के जुर्म में एक ब्लॉगर को सजा-ए-मौत दी गई है। इरान में एक ब्लॉगर पर आरोप था कि उसने फेसबुक पर पैगम्बर मोहम्मद का अपमान किया था।
विज्ञापन
एक अग्रेजी अखबार के अनुसार, इस ब्लॉगर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 30 साल के सुहैल अरबी के अलग-अलग नाम से 8 फेसबुक पेज हैं।
विज्ञापन
अरबी को पिछले साल नवंबर में पत्नी के साथ रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अरेस्ट किया था।
आईआरजीसी ने बताया कि बिना सोचे और कमजोर मानसिक स्थिति में फेसबुक पर पोस्ट डाले गए हैं। तेहरान क्रिमिनल कोर्ट के ब्रांच 75 के जज खोरासनी ने पैगंबर को अपमानित करने में अरबी को 30 अगस्त को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
सुहैल ने कबूल किया है कि उसने इन पेजो पर पैगंबर को अपमानित करने वाले पोस्ट डाले थे।