{"_id":"efc90421bf3f24bce4d8733f948af608","slug":"blackmailing-gang-busted-in-up-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दाफाश: हसीनाएं अदाओं में फंसाकर बनाती थीं अश्लील क्लीपिंग","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पर्दाफाश: हसीनाएं अदाओं में फंसाकर बनाती थीं अश्लील क्लीपिंग
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 03:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अमीरजादों को अपनी अदाओं में फंसाने के बाद अश्लील क्लीपिंग बनाकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार को खूबसूरत लड़कियों के इस गिरोह के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया जिनमें से तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
इस गिरोह के चंगुल में शहर के कुछ ऐसे उद्यमियों के बच्चे भी थे जिनका व्यापार विदेशों में है। इस ऑपरेशन को आला अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अमीर घर के लड़के के पीछे गिरोह की खूबसूरत लड़कियां लगा जाती थी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ातीं और साजिश के तहत लड़के को होटल या फ्लैट के कमरे में बुला लेती।
विज्ञापन
इसी बीच गिरोह के शागिर्द पुलिस वाले वहां पहुंचते और लड़के की पिटाई कर जबरन उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग भी बना लेते। इसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने का काम शुरू हो जाता। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था।
ऐसे हुआ खुलासा
सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों इनके चंगुल में एक ऐसे परिवार का युवक भी आ गया जिसकी नजदीकी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी थी।
युवक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संबंधित नंबरों को ट्रेस किया जाने लगा। एक-एक कर इस गिरोह के सभी सदस्यों की जानकारी जुटाई गई।
आखिरकार शुक्रवार को पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया एक सिपाही रामघाट रोड स्थित स्वर्ण जयंती नगर का रहने वाला है।