फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   black magician beaten brutally to women in firozabad

तंत्र विद्या कर रहे तांत्रिक ने महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा

Tue, 28 Jul 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
black magician beaten brutally to women in firozabad

तंत्र विद्या कर रहे तांत्रिक ने महिला को चिमटे से जला दिया। गंभीर रुप से जली महिला को उसकी मां उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पीड़िता ने तांत्रिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली उत्तर के मोहल्ला कुशवाहा नगर निवासी जशोदा पत्नी ईश्वर दयाल की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही है।

विज्ञापन


चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद भी उसे कोई लाभ नहीं हुआ। इस पर परिवारीजनों ने तांत्रिक से उपचार कराना शुरू कर दिया। जशोदा का उपचार करने के लिए रविवार रात तांत्रिक उसके घर पहुंचा। उसने जशोदा के साथ मारपीट तो की ही साथ ही चिमटा गरम कर उसको जला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। जशोदा के बेहोश होते ही परिवारीजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर जशोदा की मां कमलेश निवासी आजाद नगर थाना लाइनपार मौके पर पहुंच गई। जशोदा की मां को देख तांत्रिक मौके से भाग गया। कमलेश पुत्री को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़िता ने घटना की तहरीर दी है। तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पर सो रही थी पुलिस, नौ सस्पेंड

black magician beaten brutally to women in firozabad

वहीं एक दूसरे मामले में मथुरा जिले में हाई अलर्ट के बाद भी अतिसंवेदनशील कोटवन चौकी में पुलिस सो रही थी। चेकिंग के लिए पहुंचे एसपी देहात को हेड कांस्टेबल और आठ सिपाही खर्राटे लेते मिले। इस पर सभी के निलंबन के लिए एसएसपी को लिखा गया। देर रात एसएसपी ने सभी को सस्पेंड कर दिया।

सुबह 10 बजे से एसएसपी के आदेश के बाद हरियाणा सीमा कोटवन बार्डर पर चेकिंग के लिए एसपी देहात अजय कुमार, एसओ कोसीकलां को साथ लेकर कोटवन पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी काम से मथुरा गए थे।

यहां एचसीपी और आठ सिपाही खर्राटे ले रहे थे। इस पर एसपी ने उन्हें जगाया और लताड़ लगाई। सभी के नाम नोट कर निलंबन की संस्तुति करते हुए पत्र लिखा है। देर रात एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed