विधायक ने पत्रकार को दी एनकाउंटर कराने की धमकी
मध्य प्रदेश के धार में भाजपा विधायक वेल सिंह भूरिया की ओर से भरी सभा में पत्रकार को कथित तौर से एनकाउंटर कराने का मामला सामने आया है। बताते हें कि एक धार में एक आम सभा मौजूद नेताजी से का गुस्सा उस वक्त उबल पड़ा जब एक पत्रकार ने उनके सामने कई सवाल रख दिए।
पत्रकार के इन सवालों से तमतमाए विधायक ने उन्हें एनकाउंटर कराने की धमकी दे डाली। न्यूज18 के अनुसार, आरोपी विधायक जोकि आरएसएस का कभी कार्यकर्ता रह चुका है ने पत्रकारों की ओर से किसानों को मुआवजा दिलाने के सवाल पर पारा चढ़ गया।
विधायक ने धमकी देते हुए कहा कि मैं अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता हूं यहां तक की कोई अगर शांति भंग करता है समस्या पैदा करने वाले काम करता है उसे एनकाउंटर भी करा सकता है। विधायक ने भी कहा उसे लोगों ने इसलिए विधायक बनाया है ताकि मेरे जैसे शख्स का सम्मान किया जा सके।
MLA ने की मामले को संभालने की कोशिश
अपनी धमकी के तुरंत बाद ही विधायक को एहसास हो गया कि उसने कुछ गलत बोल दिया है जिसके बाद उसने मामले को संभालने की कोशिश की। उसने पत्रकार को कहा कि उसने जो सवाल पूछा गया है वह ठीक नहीं है।
विधायक ने पत्रकार से कहा वे उन्हें पहचानते हैं लेकिन उनके साथ जो अन्य लोग खड़े हैं उन्हें वे नहीं पहचानते। उन्होंने कहा पत्रकार साथी ने सभा में मौजूद लोगों यहां तक बच्चों के सामने जो सवाल पूछा है उसके बारे में किसी सही जगह पर बात की जाएगी।
हालांकि उनके इसी बयान के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली और वाट्स ऐप पर सर्कुलेट कर दिया। बीजेपी विधायक का यह वीडियो आने पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा है बीजेपी विधायक अपनी मर्यादा भूल गए हैं। जिन लोगों ने उन्हें विधायक बनाया उन्हीं को वो अब धमकी दे रहे हैं।