फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bjp mahila morcha leader raped and murderd in chhattisgarh

भाजपा महिला नेता से बलात्कार, फिर हत्या

Mon, 09 Nov 2015 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Nov 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
bjp mahila morcha leader raped and murderd in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार जिले में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा का बलात्कार करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों की इस सनसनीखेज वारदात से सभी हैरान हैं।

विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात की है। मामले की शुरुआती जांच में छत्तीसगढ़ पुलिस को पता चला है कि भाजपा नेत्री मालती बंजारे का एक स्कूल में भीतर पहले बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बलोदा बाजार के एसपी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि मालती बंजारे की देर रात में की गई और घटना के अगले दिन करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजारे से मिलने आई थीं दो महिलाएं

bjp mahila morcha leader raped and murderd in chhattisgarh

मालती बंजारे के दो बेटे हैं जिनमें एक ने बताया कि छह नवंबर को उनकी मां से दो महिलाएं मिलने आई थीं। इसी बीच किसी काम से वह बाहर चला गया।

बंजारे के बेटे ने बताया कि जब वह लौटकर घर आया तो उसकी मां घर पर नहीं थी। देर शाम को उसके पिता घर आए तो उन्होंने कहा कि वह किसी बैठक में ब्यस्त होगी और जब बैठक से खाली होगी तब घर आ जाएगी।

लेकिन बंजारे जब देर रात को भी घर नहीं पहुंची तो उसके पति ने अपने बच्‍चों से कहा कि वह देर होने की वजह से किसी के घर में रुक गई होगी इसलिए वह अब सुबह आएगी। लेकिन मालती बंजारे सुबह तक घर नहीं पहुंचीं तब उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश की गई।

वहीं मामले पर एसपी शांडिल्य का कहना है कि अभी मामले के सभी पक्षों की जांच की जा रही है। जब तक पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed