फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bikers robed model Arshi Khan of her cellphone

राह चलते लुटी अभिनेत्री, 55000 का मोबाइल छिना

Tue, 10 Nov 2015 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Nov 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
Bikers robed model Arshi Khan of her cellphone

मॉडल और अभिनेत्री अर्शी खान को मुंबई के लुटेरों ने राह चलते लूट लिया। सोमवार को अर्शी ऑटो से कहीं जा रहीं थीं तो दो बाइक सवार युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री अर्शी खान ने शिकायत की है कि सुबर्बन मलाड इलाके के इनफिनिटी मॉल के पास दो बाइक सवारों ने उसका मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, यह घटना शाम साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच की है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभिनेत्री के मैनेजर ने पुलिस को बताया कि छीना गया मोबाइल 55 हजार रुपए की कीमत का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद अफ्रीदी से अफेयर में विवादों में आई थीं अर्शी

Bikers robed model Arshi Khan of her cellphone

गौरतलब है अभिनेत्री अर्शी खान इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है।

इस अफेयर को लेकर आर्शी के खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था जिसके विरोध में आर्शी ने विवादित ट्वीट किया था। उसने लिखा था, 'मैं शाहिद अफ्रीदी के साथ सो चुकी हूं, मेरे लिए किसी के सा‌थ हमविस्तर होने के लिए भारतीय मीडिया की अनुमति लेना जरूरी नहीं है। यह मेरा निजी जीवन है और मेरे लिए यह प्यार था।'

खास बात यह भी है कि अर्शी के खिलाफ यह फतवा पाकिस्तान के कुछ मु‌स्लिम धर्मगुरुओं की ओर से जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed